जानें टाइप-2 डायबिटीज से बचाव के उपाय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डायबिटीज को लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय शोध यह बता चुके हैं कि विटामिन डी की कमी के कारण टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है. इसे लेकर हाल में मुंबई सहित देश के कई शहरों में हुई एक स्टडी भी इस बात की पुष्टि करती है. इस स्टडी में 84.2 प्रतिशत डायबिटीज टाइप […]
विज्ञापन
डायबिटीज को लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय शोध यह बता चुके हैं कि विटामिन डी की कमी के कारण टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना अधिक होती है.
इसे लेकर हाल में मुंबई सहित देश के कई शहरों में हुई एक स्टडी भी इस बात की पुष्टि करती है. इस स्टडी में 84.2 प्रतिशत डायबिटीज टाइप 2 और 82.6 प्रतिशत हाइपरटेंशन मरीजों में विटामिन डी की कमी पायी गयी है. विशेषज्ञों के अनुसार, देश की 90 प्रतिशत आबादी विटामिन डी की समस्या से परेशान है.
मुंबई जैसे शहरों में विटामिन डी की समस्या और भी अधिक है. ज्यादातर समय ऑफिस में रहने और सुबह के वक्त धूप न लेने के कारण आये दिन विटामिन डी की कमी और बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक दूध से बने उत्पाद खाने के साथ ही हरी सब्जियां आदि के सेवन की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










