Pyaz Ka Paratha Recipe: स्वाद ऐसा कि हर कोई खाना चाहेगा बार-बार, ठंड के मौसम में तैयार करें गरमा-गरम प्याज का पराठा
Published by : Priya Gupta Updated At : 26 Oct 2025 10:42 AM
Pyaz Ka Paratha Recipe (AI image)
Pyaz Ka Paratha Recipe: ठंड का मौसम आ गया है. ऐसे में अगर आप गरमा-गरम पराठा खाने की शौकीन है, तो इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से बनाएं प्याज का पराठा.
Pyaz Ka Paratha Recipe: ठंड के मौसम में गरमा-गरम पराठे खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है. पराठे का सिर्फ नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है. आलू, गोभी या सत्तू से भरा पराठा तो अपने स्वाद से हर किसी का दिल जीत लेता है. ऐसे में क्या आपने कभी घर पर प्याज के भरावन से बना पराठा ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से प्याज का पराठा बना सकते हैं. प्याज का पराठा बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और समाग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, इसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं.
पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- गेहूं का आटा – 2 कप
- प्याज – 2 बड़े (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – जरूरत अनुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
पराठा बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें.
- अब एक बर्तन में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें, फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, इसके बाद एक लोई को बेलन से बेलें, बीच में प्याज का तैयार हुआ मिश्रण डालें और लोई को बंद करके अच्छी तरह से दबा दें.
- अब इसे हल्के हाथों से बेलन की मदद से बेल लें, फिर गैस में तवा गरम करें और बेलें हुए पराठे को डालकर ऊपर से तेल लगाकर अच्छे से सेंकें.
- अब तैयार हुए गरमा-गरम प्याज का पराठे को दही या सब्जी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा
यह भी पढ़ें: Methi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ हटकर, तैयार करें ये गरमा-गरम मेथी का पराठा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










