सर्दियों में ट्राई करें ये पालक चीज पराठा, सबको आएगा पसंद

Winter Special Palak Cheese Paratha: अगर आप भी अलग-अलग तरह के पराठे खाने का शौक रखते हैं तो पालक चीज पराठा को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं पालक चीज पराठा बनाने की विधि.
Winter Special Palak Cheese Paratha: सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं और इन्हीं में से एक है पालक. पालक के पत्तों का इस्तेमाल करके आपने भी पराठा जरूर बनाया होगा. अगर आप सिंपल पालक पराठा को टेस्टी ट्विस्ट देकर कुछ नया तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप पालक चीज पराठा को तैयार कर सकते हैं. ये पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और नाश्ते या लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. पालक चीज पराठा को आप चटनी, दही या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं.
पालक चीज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- पालक- 1 कप
- कद्दूकस किया चीज- आधा कप
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- घी या तेल- जरूरत के अनुसार
पालक चीज पराठा को कैसे तैयार करें?
- पालक चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें. इसे आप 1-2 मिनट के लिए उबाल लें. इसे ठंडा कर लें. मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें.
- अब एक बर्तन में आटा को लें. इसमें नमक को मिला लें. 2 चम्मच तेल डाल दें. इसके बाद आप पालक के पेस्ट को मिला दें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- एक बर्तन में कद्दूकस किया चीज और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- आटे से लोई बना लें. इसे आप गोल बेल लें. बीच में एक चम्मच चीज का मिश्रण रखें. चारों ओर से बंद करें और हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें.
- अब गर्म तवे पर पराठा को डाल दें. एक तरफ से पका लेने के बाद इसे पलट दें और दूसरे तरफ से भी पका लें. इसके बाद दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इस तरीके से आप आसानी से पालक चीज पराठा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










