ePaper

Methi Chana Dal: ठंड के मौसम में लंच या डिनर में बनाएं ये टेस्टी मेथी चना दाल

Updated at : 22 Jan 2026 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
methi chana dal

methi chana dal (AI Image)

Methi Chana Dal: गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ बनाएं मेथी चना दाल. इस दाल को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद आपको पसंद आएगा.

विज्ञापन

Methi Chana Dal: सर्दियों में मेथी के पत्तों का इस्तेमाल करके घरों में कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. इससे पराठे, आलू मेथी की सब्जी, पकौड़े, पूरी, मेथी मटर मलाई को बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी मेथी चना दाल को बनाया है? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आप मेथी चना दाल बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. अगर आप लंच या डिनर में सिंपल दाल से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो मेथी चना दाल एक अच्छा ऑप्शन है. 

मेथी चना दाल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल-  1 कप
  • मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन- 5-6 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच 
  • तेज पत्ता- 1
  • सूखी लाल मिर्च- 1
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

मेथी चना दाल को कैसे तैयार करें?

  • मेथी चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद आप कुकर में दाल के साथ नमक, हल्दी और पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लें. 
  • अब आप कड़ाही में घी डाल दें. इसमें आप जीरा, तेज पत्ता और हींग को डाल दें. इसके बाद आप प्याज, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और अदरक को डालकर भूनें. 
  • अब आप कटी हुई मेथी डाल दें और इसे पका लें. फिर टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से तरह पका लें. इसके बाद आप पकी हुई दाल को डाल दें. थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. गरम मसाला डालकर दाल को अपने पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला रखें. 
  • अब आप दाल के ऊपर बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और एक चम्मच घी को डाल दें. इस तरह से आप मेथी चना दाल को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola