सर्दियों में मटर और पालक से तैयार करें ये स्वादिष्ट पूरी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Feb 2026 7:27 AM

विज्ञापन

मटर पालक पूरी (AI Image)

Matar Palak Puri: ठंड के दिनों में ब्रेकफास्ट या दोपहर के लंच में बनाना चाहते हैं कुछ टेस्टी डिश हैं तो बनाएं मटर पालक पूरी. इस पूरी का मजेदार स्वाद सभी को पसंद आएगा.

विज्ञापन

Matar Palak Puri: सर्दियों के दिनों की खास बात होती है ताजे मटर का मिलना. इस मौसम में मटर आसानी से मार्केट में देखने को मिल जाती है. मटर का इस्तेमाल सब्जी, कचौड़ी, पकौड़े, पराठे और पुलाव बनाने में होता है. ठंड के मौसम में पालक और मटर का इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट पूरी बना सकते हैं. घर पर इसे बनाना आसान है और ये नाश्ते या लंच में बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इस पूरी को आप अपने पसंद की सब्जी, चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मटर पालक पूरी बनाने की रेसिपी. 

मटर पालक पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • पालक के पत्ते- आधा कप ( बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • लहसुन- 3-4 कलियां 
  • मटर- 1 कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 1

मटर पालक पूरी को कैसे तैयार करें?

  • मटर पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. इसे ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालें और बारीक पीस लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप नमक, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • इसके बाद पालक के पत्ते और मटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें.
  • गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं. बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके पूरी को तेल में डालकर फ्राई करें. इस तरह आसानी से आप मटर पालक की पूरी को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 



विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola