इस दिन है साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात, जानें क्या है Winter Solstice
Winter Solstice 2022: 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें सीधे ही भूमध्य रेखा के दक्षिण की ओर मकर रेखा के साथ पहुंचने वाली हैं. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शास्त्रों के अनुसार अब शिशिर ऋतु प्रारंभ हो गई है. सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा पर चमकेगा.
Winter Solstice 2022: इस साल 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात भी इस तारीख को होगी. आपको बता दें कि हर साल विंटर सोल्सटिस होता है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शास्त्रों के अनुसार अब शिशिर ऋतु प्रारंभ हो गई है. सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा पर चमकेगा. यही वजह है कि दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी होती है और उत्तरी गोलार्ध में सर्दी होती है.
विंटर सोल्सटिस के नाम से जाना जाने वाले इस दिन पर मकर रेखा यानी ट्रॉपिक आफ कैप्रीकॉर्न पृथ्वी के सबसे पास होती है और पृथ्वी अपने एक्सिस ऑफ रोटेशन पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई होती है. यह एक खगोलीय घटना भी है. 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें सीधे ही भूमध्य रेखा के दक्षिण की ओर मकर रेखा के साथ पहुंचती है. ये किरणें सीधे ही पूरे साल में दो बार पृथ्वी पर भूमध्य रेखा से होकर पहुंचती है जो एक बार 22 दिसंबर में और दूसरी बार 21 जून को पहुंचती है.
आपको बता दें कि उत्तरी गोलार्ध पृथ्वी का आधा हिस्सा है. भूमध्य रेखा से ऊपर के हिस्से को उत्तरी गोलार्ध कहा जाता है जबकि भूमध्य रेखा से नीचे के हिस्से को दक्षिणी गोलार्ध कहा जाता है. उत्तरी गोलार्ध में जमीन अधिक है और जलवायु में भी काफी विविधता है.
22 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति भी कहा जाता है. विज्ञान की भाषा में इसे दक्षिणायन भी कहा जाता है. रात इसमें करीब 16 घंटे की होती है जबकि दिन करीब 8 घंटे ही रहता है. इस दौरान उत्तरी ध्रुव पर रात हो जाती है जबकि दक्षिणी ध्रुव प�� सूर्य चमकता रहता है.
उत्तरी गोलार्ध साल में 6 महीने सूर्य की ओर झुका रहता है जिससे सूर्य की अच्छी रोशनी यहां पड़ती है और इन महीनों के दौरान यहां गर्मी पड़ती है.इसके बाद बाकी 6 महीने ये इलाका सूर्य से दूर रहता है और दिन छोटा होने लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए