Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा

Updated at : 05 Jun 2025 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
wheat dosa recipe

wheat dosa recipe (ai image)

Wheat Dosa: अगर आप कुछ हेल्दी और झटपट बन जाने वाली डिश की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. आज हम आपको चावल और दाल के बजाय गेहूं के आटे से डोसा बनाने के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Wheat Dosa: डोसा का सुनते ही दक्षिण भारत की याद आ जाती है. आमतौर पर डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीसना पड़ता है, लेकिन आज हम आपको गेहूं का डोसा बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं. इसे न तो भिगोने की जरूरत होती हैं, न ही ग्राइंडर करने की. ये डोसा उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं और जल्दी में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं. इसके अलावा, इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या हल्के डिनर के लिए भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, घर पर आसानी से आटा का डोसा बनाने के बारे में. 

गेहूं डोसा बनाने की सामग्री 

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • चावल का आटा – आधा कप 
  • दही – 2 चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली

यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई

गेहूं डोसा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, चावल का आटा, दही, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया अच्छे से  मिलाएं. 
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर बना लें. 
  • इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. 
  • इसके बाद अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, फिर इसमें हल्का सा तेल डालकर पोंछ लें. 
  • अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. 
  • डोसा थोड़ा मोटा ही रखें, इसके ऊपर अब थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने पकाएं.
  • अब गरमागरम गेहूं डोसा को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola