ePaper

Premanand Ji Maharaj: इंसान को जन्मदिन पर क्या करना चाहिए क्या नहीं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

Updated at : 06 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: एक भक्त ने सवाल किया कि जन्म दिन पर व्यक्ति को क्या काम करना चाहिए तो प्रेमानंद जी महाराज ने बहुत ही अच्छा उत्तर दिया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी ने अनन्य भक्त हैं. महाराज सत्संग और प्रवचन के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. उनके प्रवचन की छोटी-छोटी रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती है. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. उनके दर्शन के लिए आम से लेकर खास इंसान तक सभी पहुंचते हैं. अक्सर श्रद्धालु महाराज जी से निजी और आध्यात्मिक सवाल करते रहते हैं. ऐसे ही एक भक्त ने उनसे सवाल किया कि जन्म दिन पर व्यक्ति को क्या काम करना चाहिए तो प्रेमानंद जी महाराज ने बहुत ही अच्छा उत्तर दिया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेमानंद जी ने जन्मदिन पर क्या करें और क्या नहीं करने की बात करते हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: घर से निकलने से पहले इन मंत्रों का कर लें जाप, दुर्घटना से बचेंगे आप

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया, इंसान की सफलता के राज, जरूर करें फॉलो

वृद्धाश्रम जाएं

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि इंसान को अपने जन्मदिन के मौके पर वृद्धाश्रम जाना चाहिए. और आश्रम के बुजुर्गों को भोजन कराना और कपड़े देना चाहिए. अगर कोई इंसान इस बात का अनुसरण करता है तो उसके जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली आएगी.

अस्पताल जाएं

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार इंसान को जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल जाना चाहिए. जहां जरूरतमंदों को दवाई और आर्थिक मदद करना चाहिए. जो इंसान इन बातों को अमल में लाता है उसका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है.

सिगरेट और शराब के सेवन से बचें

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि इंसान अपने जन्मदिन के मौके पर शराब और सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए. यह इंसान के जीवन के पुण्य और शरीर को नष्ट करने का काम करता है.

केक न काटे

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि इंसान को जन्मदिन के अवसर पर केक काटने और मोमबत्ती जलाने और बुझाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सनातन संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: रविवार नहीं बाल कटवाने का यह है सही दिन, जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola