ePaper

रोज माइक्रोवेव कुकिंग करने का क्या है नुकसान, यहां पढ़िए फिर पकाइये

Updated at : 30 Nov 2023 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
रोज माइक्रोवेव कुकिंग करने का क्या है नुकसान, यहां पढ़िए फिर पकाइये

Life Style : बदलते समय के साथ लोगों की लाइफस्टाइल बदल गई है. फास्ट फारवर्ड लाइफ में सबकुछ फास्ट हो गया है. लोगों की कुकिंग स्टाइल भी बदल गई है . कितने कम टाइम में खाना पक जाए और पकाने में बहुत जुटना ना पड़े इसके लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों पर निर्भरता बढ़ गई है.माइक्रोवेव कुकिंग भी इसी का हिस्सा है.

विज्ञापन
undefined

भागते वक्त के साथ तालमेल बिठाने के लिए अब माइक्रोवेव किचेन में अपनी खास जगह बना चुका है. यूं कहें तो हमारी रसोई में रोजाना माइक्रोवव में कुछ ना कुछ पकता ही है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि रोज माइक्रोवेव करने का फायदा और नुकसान क्या है ?

undefined

माइक्रोवेव सुविधाजनक जरूर हैं लेकिन खाना पकाने के लिए माइक्रोवेव पर बहुत अधिक निर्भर रहने वालों को उसके नुकसान के बारे में भी सोचने की जरूरत है

undefined

​माइक्रोवेव में रोज खाना पका रहे है तो बड़ा नुकसान है कि यह पोषण मूल्य को कम कर सकते हैं माइक्रोवेव विद्युत चुम्बकीय तरंगों का उत्पादन करके गर्मी उत्पन्न करते हैं इसके हीट से पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन सी और कुछ विटामिन बी की हानि हो सकती है जबकि पारंपरिक खाना पकाने में पोषक तत्वों का नुकसान कम होता है.

undefined

माइक्रोवेव करने से खाद्य पदार्थो का एंटीऑक्सीडेंट लेवल प्रभावित होता है. एंटीऑक्सिडेंट, शरीर में मुक्त कणों को निष्क्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ये माइक्रोवेव द्वारा उत्पन्न उच्च तापमान के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं जिसके कारण एंटीऑक्सीडेंट के प्रभावित होने का असर खाने के स्वास्थ्य गुणों पर पड़ता है.

undefined

माइक्रोवेव में खाना पकाने के समय फूड आइट्म्स को प्लास्टिक कंटेनर या रैपिंग मटैरियल से कवर कर माइक्रोवेव करने से केमिकल रिएक्शन भर हो सकते हैं इसके लिए माइक्रोवेव-सुरक्षित कंटेनरों का उपयोग करना चाहिए.

undefined

माइक्रोवेव में खाना पकाने के समय ऐसा भी देखा गया है कि ये भोजन को असमान रूप से गर्म करते हैं, अधपके या अधिक पके हुए हिस्से के जोखिम को कम करने के लिए माइक्रोवेव के दौरान खाने को सही से हिलाकर या पलटना जरूरी है.

undefined

कुछ खाद्य पदार्थों की बनावट और स्वाद माइक्रोवेव करने से बदल जाती है. यह ताज़ा पकाए गए भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है

undefined

खाना पकाना खुद में बहुत बड़ा कौशल है लेकिन अगर आप रोज माइक्रोवेव फूड पर डिपेंड हैं तो खाना पकाने की इस सुविधा से पारंपरिक पाक कला प्रभावित होती है.

undefined

हालांकि माइक्रोवेव ओवन को विकिरण रिसाव को रोकने के लिए सुविधा प्लस सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है लेकिन क्षतिग्रस्त दरवाजे जोखिम पैदा कर सकते हैं. जिससे माइक्रोवेव केे रेडिएशन का आप पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है.

Also Read: उबले अंडे या ऑमलेट, जानिए कौन है ज्यादा हेल्दी
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola