ePaper

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Updated at : 15 Feb 2025 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: आइए जानते हैं वे 5 गुण जो आपके जीवन को धन, समृद्धि और सुख से भर सकते हैं.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर की नीति जो महाभारत के समय में महाराज धृतराष्ट्र और विदुर के बीच बातचीत पर आधारित है आज भी जीवन को संवारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. विदुर नीति के अनुसार यदि व्यक्ति कुछ खास गुणों को अपने जीवन में अपनाता है तो वह न केवल सुखी और समृद्ध रहता है बल्कि उसे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. ये 5 गुण न केवल धन की प्राप्ति के रास्ते खोलते हैं बल्कि व्यक्ति की पूरी जिंदगी को एक नई दिशा देते हैं.

  • निष्ठा और ईमानदारी से करें काम : महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति अपने कार्य को ईमानदारी और पूरी लगन के साथ करता है उसकी जिदंगी में खुशियां बनी रहती हैं. ऐसे लोग समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं और जीवन में सफलता की ओर बढ़ते हैं.
  • विद्या प्राप्ति के लिए त्याग जरूरी है : यदि आप जीवन में सच्ची विद्या प्राप्त करना चाहते हैं तो सुख का त्याग और परिश्रम दोनों आवश्यक हैं. महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति केवल सुख की चाह रखता है वह कभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता. विद्या के लिए त्याग और कठिन परिश्रम करना आवश्यक है.
  • आवेश में आकर न करें कोई फैसला : विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति बिना आलस्य के अपनी बुद्धि का प्रयोग करता है उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती. इसलिए हमेशा समझदारी से काम करना चाहिए और आवेश में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसका बाद में नुकसान हो सकता है.
  • सोच-समझ कर करें धन का खर्च :महात्मा विदुर के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहे तो आपको धन खर्च करते वक्त हमेशा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए. साथ ही भविष्य की चिंता करते हुए धन का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola