ePaper

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार इनका करें सम्मान,मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश

Updated at : 22 Mar 2025 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार इनका करें सम्मान,मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश

Vidur Niti: विदुर नीति में बताया गया है कि किन लोगों का सम्मान करने से जीवन में खुशहाली आती है.

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर नीति एक महान जीवन दर्शन है जो हमें सम्मान, सदाचार और सुखी जीवन के सूत्र को बताती है. विदुर नीति के अनुसार अगर हम अपनी पत्नी और विद्वानों का सम्मान करते हैं तो न केवल हमारे घर में सुख-शांति रहती है बल्कि मां लक्ष्मी भी खुश हो जाती हैं.जब मां लक्ष्मी खुश रहती हैं तो ऐसे ही आपके घर में और जीवन में खुशहाली आती है. विदुर नीति के अनुसार हमारे व्यवहार से ही हमारी किस्मत बनती है और अगर हम सम्मान का मार्ग अपनाते हैं तो धन, समृद्धि और खुशहाली का रास्ता खुद ब खुद खुलता है.

जीवन में हमेशा करें पत्नी का सम्मान

महात्मा विदुर जी ने कहा है कि पति को अपनी पत्नी का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उसके गुणों की सराहना करनी चाहिए.जो लोग अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं उनके जीवन में प्यार बना रहता है.विदुर नीति में यह भी कहा गया है कि बाहरी लोगों के सामने पत्नी का आपमान नहीं करना चाहिए. समझदार और श्रेष्ठ व्यक्ति अपनी पत्नी की गलतियों पर उसे समझाते हैं उसे सुधारने का प्रयास करते हैं ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े.

ब्राह्मणों का करें सम्मान

विदुर नीति के अनुसार ब्राह्मणों का सम्मान करना बेहद जरुरी होता है.जो लोग ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं और दान करते हैं ऐसे लाेग जीवन में काफी तरक्की करते हैं. ब्राह्मणों का अपमान करने से न केवल व्यक्ति की प्रतिष्ठा घटती है बल्कि उसके जीवन में दरिद्रता और कष्ट भी आ सकते हैं.जिन घरों में ब्राह्मणों का आदर-सम्मान होता है वहां पुण्य और समृद्धि का वास होता है.

विद्वान का सम्मान बेहद आवश्यक

विद्वान हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं और उनका अपमान कभी नहीं करना चाहिए. विदुर जी कहते हैं कि जिस घर में विद्वानों का सम्मान होता है वहां शिक्षा और प्रतिभा का वास होता है. घर में लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए घर में जो भी विद्वान व्यक्ति होते हैं उनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए बल्कि उनके सानिध्य में रहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola