ePaper

Vidur Niti: गांठ बांध लें महात्मा विदुर की ये बातें, जीवन में कभी नहीं होंगे निराश

Updated at : 02 Feb 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर की नीतियों की प्रासंगिकता सिर्फ द्वापरयुग तक ही सीमित नहीं थी, उनकी प्रासंगिकता कलयुग में भी बनी है. जो भी व्यक्ति विदुर नीति को पढ़ लेता है, वह जिंदगी जीने की कला सीख जाता है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत महाकाव्य के महान पात्रों की बात करें, तो उसमें एक नाम महात्मा विदुर का भी शामिल होता है. विदुर की प्रसिद्धि योद्धा के रूप में नहीं, बल्कि कुशल रणनीतिकार और नीतिशास्त्री के रूप में है. कुशल नीतिज्ञ होने के कारण उन्हें हस्तिनापुर का प्रधानमंत्री बनाया गया था. उनकी नीतियां विदुर नीति नामक पुस्तक में संग्रहित की गई है. विदुर की नीतियों की प्रासंगिकता सिर्फ द्वापरयुग तक ही सीमित नहीं थी, उनकी प्रासंगिकता कलयुग में भी बनी है. जो भी व्यक्ति विदुर नीति को पढ़ लेता है, वह जिंदगी जीने की कला सीख जाता है. ऐसे में महात्मा विदुर बताते हैं, जो भी व्यक्ति इन बातों का ख्याल रखता है, वह अपने जीवन में जरूर सफल होता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: भूलकर भी न बताएं किसी को ये बातें, नहीं तो पछताना पड़ेगा जिंदगी भर

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: भूलकर भी अकेले न करें ये 4 काम, नहीं तो जीवन हो जाएगा बर्बाद

  • महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति समय का सही उपयोग करना जानता है, उसे जीवन में सब कुछ सही वक्त पर मिल जाता है. समय की बर्बादी करने वाला व्यक्ति कभी उन्नति नहीं कर पाता है. उसके पास जो होता है, वह भी धीरे-धीरे खत्म हो जाता है. समय का सदुपयोग सफलता की कुंजी होती है.
  • विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा धन की कमाई ईमानदारी और मेहनत से करनी चाहिए. व्यक्ति को अनैतिक कार्यों से धन की कमाई नहीं करनी चाहिए. जो भी मनुष्य अनैतिक और अधर्म के रास्ते से धन की कमाई करता है, वह हर समय परेशान रहता है.
  • विदुर नीति के मुताबिक, जो व्यक्ति अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण और बुद्धि का सही दिशा में उपयोग करता है, तो वह लक्ष्य को आसानी से  हासिल कर सकता है, क्योंकि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिमाग संयमित होना बहुत जरूरी होता है.
  • महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को संतुलित आहार लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ जीवनशैली के लिए यह बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया व्यक्ति का शिक्षित होना बहुत जरूरी होता है. यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत सहयोगी होती है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: व्यक्ति को मृत्यु के करीब ले जाती हैं ये 4 आदतें, जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola