ePaper

Vidur Niti: विदुर नीति में बताया गया है कि अगर काेई आपसे जलता है तो उससे कैसे रहें सावधान

Updated at : 28 Mar 2025 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: जानेें विदुर नीति में कैसे जलने वाले लोगों से दूरी बनाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Vidur Niti: आज के बदलते दौर में हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव आते रहते हैं.जहां पर कई लोग हमारे दोस्त भी बनते है और दुश्मन भी. ऐसे में विदुर नीति में बताया गया है कि कैसे जो लोग हमसे जलन ओर ईष्या की भावना रखते हैं उनसे कैसे हम सावधान रह सकते हैं. विदुर नीति में बताया गया है कि कैसे जलने वाले लोग अक्सर हमारे लिए समस्याए पैदा करते हैं और हमारे कामों में अड़चन डालते हैं.

जलने वाले लोग बनते है आपकी असफलता का कारण

विदुर नीति में कहा गया है कि जब आपको देख कर कोई आपसे जलता है तो वह व्यक्ति आपकी असफलता का कारण बनता है.ऐसे लोगों से हर किसी काे सावधान रहने की जरुरत है. विदुर ने यह भी बताया कि ऐसे लोग कभी भी सच्चे मित्र नहीं हो सकते. इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि वे हमारे जीवन में कोई परेशानी ना खड़ी कर सकें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छे लोगों की संगत करें: जलने वाले लोग अक्सर नकारात्मक सोच वाले होते हैं. ऐसे लोगों से दूरी बनाना सबसे अच्छा उपाय है.हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक व्यक्तियों का साथ रखें.
  • अपनी बातों को छिपा कर रखें: विदुर नीति में बताया गया है कि अपनी सफलता को हमेशा जलने वाले लोगों से छिपा कर रखें.
  • स्वयं पर विश्वास रखें: जब कोई आपसे जलता है तो वह उसकी नकारात्मकता का प्रतीक है.आपको अपनी दिशा पर विश्वास रखना चाहिए और नकारात्मक लोगों की बातों को नजरअंदाज करना चाहिए.
  • जलने वालों से दूर रहो: विदुर नीति के अनुसार जलने वाले और दूसरों की सफलता को न देखकर खुश होने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए क्योंकि उनका साथ आपकी प्रगति में रुकावट डाल सकता है.
  • किसी को नीचा न दिखाएं: दूसरों को नीचा दिखाने या उनकी आलोचना करने से जलने वाले लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं. विदुर नीति में यह कहा गया है कि दूसरों की सफलता पर खुश होना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola