ePaper

Vidur Niti: आपकी भी शादीशुदा जिंदगी होगी खुशहाल, बस अपनाइए विदुर नीति के खास बातें

Updated at : 04 Apr 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: अगर आप भी चाहते है कि आपकी शादीशुदा जिदंगी में कोई परेशानी ना आयें तो आपको एक बार इस खबर को जरुर पढ़ना चाहिए.जानें विदुर नीति में क्या बताया गया है.

विज्ञापन

Vidur Niti: शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल और संतुलित बनाना हर किसी का सपना होता है. लेकिन कई बार शादी-शुदा जिंदगी में छोटे-छोटे झगड़े और अनबन होने लगते हैं.ऐसे में हमें कुछ सावधानियां बरतनी होती है.विदुर नीति में वैवाहिक जीवन को सुखमय और स्थिर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बताएं गये है जिससे अपनाकर अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं.

  • ईमानदारी और प्यार: विदुर नीति के अनुसार एक मजबूत रिश्ते की नींव ईमानदारी और सच्चे प्यार पर टिकी होती है.पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और अपने प्यार को हमेशा व्यक्त करना चाहिए.
  • सम्मान और आदर: एक-दूसरे का सम्मान करना और आदर देना बहुत जरूरी है.छोटे-बड़े सभी मामलों में एक-दूसरे की राय का सम्मान करें.विदुर का कहना था जो लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं उनका रिश्ता हमेशा मजबूत और स्थिर रहता है.
  • अहंकार से बचें: अहंकार किसी भी रिश्ते का सबसे बड़ा दुश्मन होता है.अपने अहंकार को त्यागकर एक-दूसरे के प्रति विनम्र रहें. विदुर के अनुसार अहंकार त्याग देना सबसे अच्छा उपाय है.
  • घर की बातें बाहर न करें: अपने घर की समस्याओं को बाहर के लोगों से साझा न करें. इससे आपके रिश्ते की गोपनीयता भंग होती है और लोग आपकी समस्याओं का मजाक बना सकते हैं.
  • समझदारी और संयम: किसी भी विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करें.विदुर नीति के अनुसार संयम रखने से बड़े विवाद भी हल हो सकते हैं और रिश्ते की मधुरता बनी रहती है.
  • बराबर के परिवार में विवाह: विदुर जी के अनुसार एक इंसान को हमेशा अपनी बराबरी के परिवार में ही शादी करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब दो बराबर के परिवारों में शादी होती है तो आपसी समझ और सम्मान बना रहता है.

Also Read : Vidur Niti: दूसरों की नकल करने से जीवन में कभी नहीं मिलती सफलता

Also Read : Vidur Niti: अगर आप भी दूसरों की करते हैं चुगली तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहती है विदुर नीति

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, मनुष्य को अपने दुश्मनों का भी क्यों करना चाहिए सम्मान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola