ePaper

Veg Pulao Recipe: डिनर में चाहिए झटपट और खास, तो बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट वेज पुलाव

Updated at : 20 Sep 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Veg Pulao Recipe

Veg Pulao Recipe

Veg Pulao Recipe: झटपट डिनर के लिए बनाएं स्वादिष्ट वेज पुलाव. आसान रेसिपी जो मिनटों में तैयार होकर घर के खाने को रेस्टोरेंट वाला स्वाद देती है.

विज्ञापन

Veg Pulao Recipe: अगर आप डिनर में रोज-रोज एक जैसी डिश खाकर बोर हो गए हैं और कुछ झटपट लेकिन खास बनाना चाहते हैं, तो वेज पुलाव आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि मिनटों में तैयार भी हो जाती है. ताजी सब्जियों और मसालों के साथ बना वेज पुलाव घर के खाने को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है. इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को परोस सकते हैं क्योंकि इसका फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है. तो आइए जानते हैं कैसे आप आसानी से बना सकते हैं स्वाद से भरपूर और खुशबूदार वेज पुलाव.

सामग्री

  • चावल – 1 1/2 कप (300 ग्राम, 20-30 मिनट भिगोएं)
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • फूलगोभी – 1/2 से 3/4 कप
  • आलू – 1/2 से 3/4 कप
  • गाजर – 1/4 कप
  • हरी मटर – 1/3 कप
  • फ्रेंच बीन्स – 1/4 कप
  • हरी शिमला मिर्च – 1/4 कप (ऑप्शनल)
  • बेबी कॉर्न – 1/4 कप (ऑप्शनल)
  • घी/तेल – 3 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 कप (या 1 बड़ी)
  • टमाटर – 1/2 कप (1 मध्यम)
  • अदरक – 1 से 1 1/2 इंच पेस्ट
  • लहसुन – 4 से 5 कलियां पेस्ट
  • हरी मिर्च – 1 से 2 (या 1 छोटा चम्मच) पेस्ट
  • हरा धनिया – 3 बड़े चम्मच
  • पुदीना – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
  • नींबू रस – 1/4 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • पानी/वेजिटेबल स्टॉक – 2 1/2 से 3 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा/शाही जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च – 5 से 6 (ऑप्शनल)
  • तेजपत्ता – 1
  • लौंग – 4
  • हरी इलायची – 3 से 4
  • बड़ी इलायची – 1 (ऑप्शनल)
  • जावित्री – 1 छोटा टुकड़ा (ऑप्शनल)
  • चक्रफूल – 1 छोटा (ऑप्शनल)
  • दालचीनी – 1 इंच
  • हरा धनिया/पुदीना – 1 से 2 बड़े चम्मच

वेज पुलाव बनाने की विधि

  1. सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें जब तक पानी बिल्कुल साफ न हो जाए. फिर इन्हें 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें और बाद में सारा पानी निकाल दें.
  2. अब सभी सब्जियों को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूटकर या पीसकर एक पेस्ट बना लें.
  4. एक गहरे बर्तन या पैन में घी या तेल गरम करें और उसमें सभी साबुत मसाले डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  5. अब प्याज डालें और इन्हें सुनहरा होने तक धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  6. इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक कच्ची महक खत्म न हो जाए.
  7. अब टमाटर डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं. फिर कटे हुए सब्जियां और मटर डालकर 1 से 2 मिनट भूनें.
  8. भिगोए हुए चावल डालें और इन्हें हल्के हाथ से 1 से 2 मिनट तक चलाएं ताकि चावल पर तेल और मसाले अच्छी तरह से लग जाएं.
  9. अब इसमें पानी, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालें. ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पूरी तरह पककर मुलायम न हो जाएं.
  10. पकने के बाद चावल को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. फिर हरे धनिये, पुदीने या तली हुई प्याज से सजाकर गरमा-गरम रायते या सलाद के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Besan Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी बेसन चीला, बच्चों और बड़ों का फेवरेट नाश्ता

ये भी पढ़ें: Momos Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी मोमोज, स्टेप बाय स्टेप तरीका जानें

ये भी पढ़ें: Instant Indian Breakfast Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी उपमा, आसान इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola