Besan Chilla Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी बेसन चीला, बच्चों और बड़ों का फेवरेट नाश्ता

Besan Chilla Recipe
Besan Chilla Recipe: बस 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी बेसन चीला. बच्चों और बड़ों का फेवरेट नाश्ता, जो मिनटों में तैयार और स्वाद में बेस्ट है. गरमा-गरम परोसें और पूरे परिवार को खुश करें.
Besan Chilla Recipe: सोच रहे हैं कि आज नाश्ते में क्या बनाएं जो जल्दी, हेल्दी और टेस्टी हो? तो फिर बेसन चीला ट्राई करें. मिनटों में बन जाने वाला यह क्रिस्पी और स्वादिष्ट चीला,बच्चों और बड़ों, दोनों का फेवरेट है. हल्का, हेल्दी और मसालों से भरपूर, ये नाश्ता आपके दिन की शुरुआत को और भी मजेदार बना देगा. और हां, इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक या हल्के लंच के लिए भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो क्यों इंतजार करें? चलिए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और घर पर बनाएं गरमा-गरम बेसन चीला.
सामग्री
- बेसन – 1 कप (100 ग्राम)
- प्याज बारीक कटा हुआ – ¼ कप
- टमाटर बारीक कटा हुआ – ¼ कप
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ – ¼ कप
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई – ½ छोटी चम्मच
- अदरक बारीक कटा हुआ – ½ छोटी चम्मच
- अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
- हल्दी – 2 चुटकी
- लाल मिर्च – ¼ छोटी चम्मच
- पानी – ⅔ कप
- नमक, तेल – स्वाद अनुसार
विधि
- एक बाउल में बेसन लें. इसमें प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, मसाले, अजवाइन, हरा धनिया और नमक डालें.
- पहले ½ कप पानी डालें और वायर व्हिस्क से अच्छी तरह मिलाएं. अगर घोल गाढ़ा लगे तो 1–3 चम्मच पानी और डालें.
- घोल को चिकना और बहने योग्य बनाएं, अगर गुठलियां हों तो तोड़ दें.
- तवा या फ्राइंग पैन को मध्यम-धीमी आंच पर गरम करें. अगर लोहे का तवा है तो थोड़ा तेल लगाएं.
- तवा गरम होने पर एक चमच घोल लें और तवे पर डालें. चमच की पीठ से धीरे-धीरे फैलाएं.
- धीमी आंच पर चिल्ला ऊपर से पकने लगे तब किनारों पर ½–1 छोटी चम्मच तेल डालें.
- चिल्ला के नीचे हल्का सुनहरा होने तक पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं.
- गरमा-गरम चिल्ला परोसें. अगर तुरंत परोसना संभव न हो तो रोटी की टोकरी या कैसरोल में रख दें, ये गर्म बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Momos Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी मोमोज, स्टेप बाय स्टेप तरीका जानें
ये भी पढ़ें: Instant Indian Breakfast Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी उपमा, आसान इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी
ये भी पढ़ें: Matar Paneer Pulao Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मटर पनीर पुलाव, जो मिनटों में तैयार और लाजवाब स्वाद वाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




