Vat Savitri 2023 Mehndi Design: वट सावित्री पर हाथों में रचाएं मेहंदी के ये खूबसूरत सिंपल डिजाइन, PHOTO देखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2023 12:21 AM
Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री व्रत 2023 इस बार 19 मई को है. वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं. अपने हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए यहां दिए गए खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. आगे देखें लेटेस्ट सिंपल मेंहदी डिजाइन्स फोटो.

यदि आपको मेहंदी लगाना बेहद पसंद है तो वट सावित्री के मुबारक मौके पर इस तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं. हालांकि इसे लगाने में थोड़ी मेहनत और समय दोनों ही ज्यादा लगेंगे लेकिन रचने के बाद उतने ही ज्यादा खूबसूरत भी लगेंगे.

फूल पत्तियों की ये डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई करें. सबसे खास बात यह है कि इसे हाथों के पीछे या सामने वाले किसी भी हिस्से पर ही लगाएं. ये बेहद खूबसूरत लगती हैं और हाथों की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती हैं.

मेहंदी के ये डिजाइन कम समय में आसानी से लगा सकती हैं. फटाफट लगने वाली मेहंदी की ये डिजाइन देखने बहुत सुंदर लगती है.

बड़े फूल और पत्ती के साथ बनने वाली ये डिजाइन ज्यादातर लड़कियों को पसंद आती है. क्योंकि इसे लगाना भी बेहद आसान होता है.वट सावित्री की तैयारियों के बीच समय कम होता है ऐसे में ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

इस वट सावित्री के मौके पर आप मोटिफ्स वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये बनाने में काफी आसान होती हैं और इनसे हाथ भी भरा हुआ दिखता है.

पत्तियों वाले ये मेहंदी के डिजाइन्स हाथों पर बहुत सुंदर लगते हैं साथ ही इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय ऐसे में ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

मेहंदी के ये डिजाइन हर उम्र की महिलाओं के हाथों पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. हालांकि ये डिजाइन बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही लगाने में थोड़ा टफ होगा और समय भी ज्यादा लगेगा ऐसे डिजाइन्स लगाते वक्त जल्दबाजी से बचें.

वट सावित्री व्रत पर हाथों में मेहंदी के ये डिजाइन्स बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे. अरेबिक मिक्स मेहंदी के ये डिजाइन रचने के बाद हाथाें की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे. ऐसे में सावित्री व्रत की तैयारियों के बीच समय निकाल कर ये डिजाइन ट्राई करने की कोशिश करें.

खूबसूरत फूलों वाले मेहंदी के ये डिजाइन खास तौर पर युवतियों के हाथों पर खूब फबेंगे. इस बार वट सावित्री के मौके पर ये डिजाइन अपने हाथों पर लगाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










