ePaper

Vastu Tips: पान के पत्ते का इस तरह करें प्रयोग, जीवन में जरूर होंगे सफल

Updated at : 01 Jan 2025 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Betel Leaves Vastu Tips

Betel Leaves Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पान के पत्ते प्रयोग करने के कुछ तरीके बताए गये हैं, जिनको अमल में लाने से सफलता जरूर मिलती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में कई पेड़-पौधे पूजनीय होते हैं. उनमें से ही एक पान भी है. अगर पान के पौधे को घर में लगाया जाए तो यह शुभ फलदायी माना जाता है. पान का पत्ता पवित्र होने के कारण इसे विभिन्न पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है. पान के पत्ते देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है. वास्तु शास्त्र में पान के पत्ते का प्रयोग करने के नियम बताए गए हैं. जो इंसान वास्तु नियमों के मुताबिक पान के पत्ते का इस्तेमाल करता है वह अपने काम में जरूर सफल होता है. साथ ही घर में पैसों से जुड़ी दिक्कतों से भी छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नए साल पर घर में लगाएं ये 4 पौधे, घर में बनी रहेगी खुशहाली

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जान लें घर में पानी रखने की सही दिशा, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई समस्याए

सफलता के लिए ऐसे करें पान के पत्ते का इस्तेमाल

कई बार देखने को मिलता है कि कठिन परिश्रम के बाद भी इंसान को सफलता नहीं मिलती है. ऐसे में वह निराश और हताश हो जाता है. इसके अलावा, कड़ी मेहनत के बाद भी व्यापार में बढ़ोतरी नहीं होती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर पान के 5 पत्ते को शनिवार के दिन सुपारी के साथ घर या दुकान में टांग दें. अगर यह काम किया जाता है तो जीवन में जरूर सफलता मिलती है.

सकारात्मक ऊर्जा के लिए ऐसे करें प्रयोग

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पान का पत्ता इंसान के मन में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है. ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के मन में नकारात्मकता भर गई है तो उस व्यक्ति की नजर पान के पत्ते से उतार सकते हैं. साथ ही अगर पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ी रखते हैं तो भी नजर दोष से उबर सकते हैं.

ऐसे आएगी घर में सुख-समृद्धि

पान के पत्ते से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके लिए व्यक्ति को पान के बीड़े से हनुमान जी का भोग लगाना चाहिए, क्योंकि पान का पत्ता हनुमान जी के पवित्र चीजों में से एक माना जाता है. इससे व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है. साथ ही घर में तरक्की और खुशहाली बनी रहती है.

शिव को चढ़ाएं पान का पत्ता

यह मान्यता है कि भगवान शिव को पान का पत्ता अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं. इसके साथ अगर सौंफ और सुपारी भी अर्पित करें तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस जगह रखें चांदी का मोर, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola