ePaper

Vastu Tips: घर में झाड़ू रखने का ये है सही तरीका, जान लें नहीं तो होगा आर्थिक नुकसान

Updated at : 19 Dec 2024 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
broom

झाड़ू रखने का ये है सही तरीका

Vastu Tips: झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. अगर इन नियमों को ध्यान में रखकर साफ-सफाई की जाती है तो जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: घर में साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी होता है. कहा भी जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां लक्ष्मी का निवास रहता है. इसलिए घर में हर जगह प्रतिदिन झाड़ू लगानी चाहिए. ऐसे में झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं. अगर इन नियमों को ध्यान में रखकर साफ-सफाई की जाती है तो जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है. यह माना भी जाता है कि झाड़ू में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास रहता है. जिसकी वजह से लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि झाडू को लेकर किन-किन उपायों का सुझाव दिया गया है.

Also Read: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें, मिलेगी मनचाही तरक्की

Also Read: Vastu Tips: बच्चे का पढ़ाई से नहीं हटेगा मन, बस इन वास्तु नियमों का रखें ख्याल

टूटी झाड़ू का न करें इस्तेमाल

वास्तु नियमों के मुताबिक घर की साफ-सफाई टूटी और खराब झाड़ू से नहीं करनी चाहिए. अगर आप इन झाड़ुओं का इस्तेमाल करते हैं तो लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं. जिससे घर में आर्थिक परेशानी आने लगती हैं. ऐसे में हमें जितनी जल्दी हो सके टूटी और खराब झाड़ू का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए.

इस समय लगाएं झाड़ू

वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू लगाने का एक समय होता है. हर समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. ऐसे में अगर आप सूर्योदय के बाद घर में झाडू लगाते हैं तो घर की आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. हमें धन प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलते हैं. इसके अलावा, व्यक्ति को सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए.

इस दिशा में रखें झाड़ू

अक्सर व्यक्ति घर में कहीं भी झाड़ू रख देते हैं. लेकिन ऐसी आदतों से लोगों को बचना चाहिए. वास्तु नियमों में जो उपाय बताए गए हैं उसके मुताबिक व्यक्ति को झाडू को हमेशा दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है.

झाड़ू को लेकर बरतें ये सावधानी

वास्तु नियमों के मुताबिक कुछ झाड़ू को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की जरुरत होती है. व्यक्ति को झाड़ू को लांघने या पैर से छूने से बचना चाहिए. इसके अलावा झाड़ू को नाली के पास कभी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास रहता है.

ऐसे न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र में जो नियम बताए गए हैं उसके मुताबिक झाडू को खड़ा नहीं रखना चाहिए. हमें झाड़ू को हमेशा लिटा के रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानी नहीं आती है.

Also Read: Vastu Tips: कर्ज के बोझ से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola