ePaper

Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, बदल जाती है किस्मत

Updated at : 20 Jan 2025 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for morning

vastu tips for morning

Vastu Tips: अगर आपको सुबह उठते ही इनमें से कोई भी चीज दिख जाए तो आपकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है. वास्तु शास्त्र में इन चीजों का सुबह के समय दिखना काफी शुभ माना गया है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. माना जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज या फिर अनदेखा किया जाए तो इनके परिणाम भी उतने की नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है जो अगर हमें सुबह के समय दिखे तो इन्हें काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. माना जाता है अगर इनमें से किसी भी चीज को सुबह उठने के बाद देख लें तो आपकी किस्मत तक बदल सकती है. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताये गए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भगवान की तस्वीर या फिर मूर्ति

अगर आपको सुबह उठते साथ भगवान की मूर्ति या फिर तस्वीर दिखती है तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. केवल यहीं नहीं, अगर आपको मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे या फिर संख दिखाई दे तो इसे भी बेहद ही शुभ माना गया है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

सफेद गाय

अगर आपको सुबह उठते ही सबसे पहले एक सफेद गाय दिखाई दे तो इससे बेहतर आपके लिए और कुछ हो ही नहीं सकता है. माना जाता है अगर आपको सुबह के समय एक सफेद गाय दीखता है तो इससे आपके सुख-समृद्धी में बढ़ोत्तरी होती है.

दूध और दही

सुबह सोकर उठते साथ अगर आपको दूध दिखाई दे तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. सिर्फ दूध ही नहीं दही का दिखना भी उतना ही शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको ये दोनों ही चीजें दिखे तो इसका मतलब है कि आपका भाग्य बदलने वाला है.

पक्षी का दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको सुबह के समय घर के आंगन या फिर छत पर पक्षी या फिर कोई चिड़िया दिखाई दे तो आपको खुश हो जाना चाहिए. इनके दिखने का अर्थ होता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आपको किस दिन खरीदना चाहिए नमक? वास्तु शास्त्र में है जवाब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola