Vastu Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा धन, बस इस एक नियम का करें पालन

Updated:
विज्ञापन
tulsi plant vastu tips

tulsi plant vastu tips

Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपको पैसों की कमी नहीं होगी.

विज्ञापन

Vastu Tips: अपना घर होना हर किसी का सपना होता है. एक व्यक्ति अपनी जिंदगी की सारी मेहनत की कमाई घर बनाने में लगा देता है. वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. वास्तु के अनुसार चीजों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आपके जीवन में भी तरक्की होती है. घर का मेन गेट या मुख्य द्वार सबसे जरूरी स्थान है. मुख्य द्वार को वास्तु के हिसाब से ही बनाना चाहिए. घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए लोग कई उपाय करते हैं. इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं. 

इस उपाय से होगा धन लाभ

तुलसी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. घर में तुलसी का पौधा होना बहुत ही शुभ माना जाता है. तुलसी को पूजा जाता है. तुलसी का उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर अगर तुलसी की जड़ को बांधा जाए तो इससे धन में बढ़ोतरी होती है. वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से आप पर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी दिक्कत भी दूर होती है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख 

इस प्रकार से बांधे

तुलसी के जड़ को मुख्य द्वार पर बांधने के लिए कुछ नियम हैं. तुलसी का पौधा सूखने के बाद उसके जड़ को निकालें. अब एक लाल कपड़े में चावल और तुलसी की जड़ रखकर कलावे की मदद से अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें. 

तुलसी से जुड़े अन्य नियम

तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है. इसको घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. तुलसी को उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. तुलसी के पत्तों को कभी भी सूरज डूबने के बाद नहीं तोड़ना चाहिए. अगर किसी कारण आपको तुलसी के पत्तों की जरूरत पड़ती है तो आप ताली बजाकर और तुलसी माता के सामने प्रार्थना करने के बाद ही तोड़ें. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: धन हानि का कारण बनती हैं किचन में की गई ये गलती, बर्तन से जुड़े क्या है वास्तु नियम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola