Vastu Tips: धन हानि का कारण बनती हैं किचन में की गई ये गलती, बर्तन से जुड़े क्या है वास्तु नियम

Updated:
विज्ञापन
Vastu tips

Vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताया गया है. वास्तु नियम के अनुसार किचन में इन दो बर्तन को उल्टा नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है. यहां पर वास्तु का खास ख्याल रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. किचन में सभी लोगों के लिए खाना बनता है और इस जगह को वास्तु के हिसाब से ही बनाना चाहिए. किचन में किस दिशा में चीजों को करना चाहिए इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है. अगर वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो वास्तु दोष लगता है. वास्तु दोष आपके घर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़ी कुछ बातें मिलती हैं और इनका पालन जरूर करना चाहिए. अक्सर लोग किचन में जाने अनजाने कुछ बर्तनों को उल्टा रख देते हैं. ऐसा करना वास्तु दोष का कारण बनता है. आप भी इन गलतियों को करने से बचें और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखें. तो आइए जानते हैं किन बर्तनों को किचन में उल्टा नहीं रखना चाहिए?

कढ़ाई को कभी न रखे उल्टा

कढ़ाई को भूलकर भी उल्टा नहीं रखना चाहिए. अक्सर लोग खाना बनाने के बाद कढ़ाई को धोकर उल्टा रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. कढ़ाई को उल्टा रखने से आपके घर में नकारात्मकता का वास होता है. ऐसा करने से आपके घर में धन हानि हो सकती है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत ही इस आदत को छोड़ दें. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गलती से भी सुबह उठकर न देखें ये चीजें, हो सकती है पैसे की किल्लत

तवा को लेकर वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी तवा को उल्टा नहीं रखना चाहिए. तवा को उल्टा रखने से धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है. तवा को उल्टा रखने से आपके घर में समस्याएं देखने को मिलती है और घर के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. कई लोग तवा का इस्तेमाल करने के बाद उसे ऐसे ही रख देते हैं. वास्तु के दोष को दूर रखने के लिए आप तवा को अच्छे तरीके से धोकर रखें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola