Vastu Tips: घर पर करें ये छोटे छोटे 5 बदलाव फिर देखें चमत्कार, किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Oct 2025 10:31 PM
घर में रखी मेज, कुर्सी, लैपटॉप और पौधा, Pic Credit- Chatgpt
Vastu Tips: जानिए घर में सुख, शांति, सफलता और धन लाने के लिए वास्तु के 5 आसान लेकिन बेहद असरदार उपाय. कुर्सी, बिस्तर, पौधे और घर के कोनों के सही सेटअप से बदलेगी आपकी किस्मत और घर में आएगी पॉजिटिव एनर्जी.
Vastu Tips: सुख, शांति, सफलता और अच्छा पैसा कमाने की चाहत भला किसे नहीं होती है. इसके लिए लोग वास्तु के अनुसार अपने घर को भी बनाते हैं. लेकिन कुछ ऐसी छोटी छोटी उपाय है जिसे पर इंसान या तो ध्यान नहीं देते हैं या फिर उसे करना जरूरी नहीं समझते. ये बिल्कुल साधारण है. जैसे- घर के मेज और कुर्सी की दिशा, बिस्तर की दिशा समेत ऐसी 5 चीजें हैं जिसे फॉलो करना जरूरी होता है. आइये जानते हैं उन सभी 5 उपायों के बारे में.
कुर्सी और डेस्क की दिशा
अगर आप ऑफिस या घर पर काम करते हैं, तो अपनी कुर्सी हमेशा उत्तर या पूर्व की दिशा में रखें. इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और करियर में नई तरक्की मिलती है.
पौधों की सही जगह
घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे पौधे जरूर रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन आगमन का दरवाजा खुलता है. हालांकि इन बातों का ध्यान रखें कि पौधे को सूखने या मुरझाने न दें. न ही मुरझाये पौधे को रखें.
सोने का कमरा और बिस्तर की दिशा
सोने का बिस्तर हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखकर सोएं. इससे नींद बेहतर होती है और स्वास्थ्य में सुधार आता है.
घर के मुख्य दरवाजे को साफ सुथरा रखना जरूरी
घर का मेन दरवाजा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इससे पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती है. इसके अलावा घर के दरवाजे हमेशा साफ सुथरा और खुला रहने देना चाहिए. साथ ही खिड़कियों से रोशनी आने देना चाहिए.
घर के कोनों की सफाई और रंग
घर के चारों कोनों को हमेशा साफ रखना चाहिए. और जब भी हर कोने को पेंट करें तो हल्के रंगों का उपयोग करें. क्योंकि वास्तु के अनुसार यह भी सुख समर्द्धि के लिए जरूरी है.
Also Read: Vastu Tips: घर के किस कमरे में लगाएं कौन सा पौधा, तुरंत बदल जाएगी आपकी किस्मत
Disclaimer: यह सामान्य जानकारी और मान्यताओं आधारित है. किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सकों से सलाह जरूर लें. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










