ePaper

Vastu Tips For Office: वर्कप्लेस पर ना आए नेगेटिविटी, ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसके लिए जरूर करें ये उपाय

Updated at : 23 Jul 2024 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For Office: ऑफिस का वास्तु होगा सही, तो मिलेगी सफलता

Vastu Tips For Office: ऑफिस का वास्तु होगा सही, तो मिलेगी सफलता

Vastu Tips For Office: वास्तु कि अहमियत घर अलावा ऑफिस में भी है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन.के.बेरा बता रहे हैं कि ऑफिस में कौन से वास्तु दोष होने परेशानियां बढ़ जाती है.

विज्ञापन

Vastu Tips For Office: जिस तरह से वास्तु का हमारे घर पर काफी असर पड़ता है. जैसे गलत दिशा में किचन, पूजा रुम, स्टडी रुम होने से काफी परेशानी होती है, ठीक उसी तरह से ऑफिस या वर्कप्लेस पर भी वास्तु का ख्याल रखा जाता है. अगर ऑफिस में वास्तु दोष हो तो इसका असर दिखता है करियर पर. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन.के.बेरा से कि ऑफिस या वर्कप्लेस का वास्तु कैसा होना चाहिए

ऑफिस का फर्निचर हो इस आकार का


ऑफिस में फर्निचर का उपयोग करते समय से ध्यान रखना चाहिए कि ऑफिस का फर्नीचर किसी धातु या प्लास्टिक का ना हो. ऑफिस फर्निचर लकड़ी का सबसे बेहतरीन माना जाता है. धातु या प्लास्टिक के फर्निचर से नेगेटिविटी का खतरा बना रहता है.

Vastu Tips for Positivity at Home: घर में दूर करनी हो नकारात्मकता तो करें ये वास्तु उपाय, जानें क्या कहतें हैं ज्योतिषाचार्य

Vastu Tips for Study Room: वास्तु के अनुसार ऐसे रखें स्टडी रूम, ज्योतिषाचार्य से जानें कैसा हो स्टडी रूम का कलर

ऑफिस के फर्निचर का हो ये शेप

ऑफिस का फर्निचर गोलाकार, अंडाकार या अनियमित आकार का नहीं होना चाहिए. टेबल हमेशा आयताकार होना वास्तु के अनुसार सही माना गया है.

ऐसी तस्वीरें लगाने से बचें

ऑफिस में कहीं भी या अपने डेस्क के पास रोते बच्चे या महिला, युद्ध और हिंसा की तसवीरों को लगाने से बचना चाहिए. इन तसवीरों को घर में भी नहीं लगाने की सलाह दी जाती है. इससे नेगेटिविटी आती है.

लगाएं ऐसी पेंटिंग

अगर आपके बैठने का जगह के पीछे दीवार है तो दीवार में पहाड़ों के पोस्टर लगाने से सकारात्मकता और सुख शांति बनी रहती है.

इस दिशा की ओर बैठें

ऑफिस में बैठने के स्थान पर आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना वास्तु के हिसाब से बेहतर माना गया है. यदि संभव न हो तो पश्चिम की तरफ भी मुंह किया जा सकता है.

डॉ.एन.के.बेरा (ज्योतिषाचार्य)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola