Vastu Tips for Home: घर की इन जगहों में डस्टबिन रखने से करें परहेज, नहीं तो होगा वास्तु दोष
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jul 2024 1:55 PM
Vastu Tips: घर में इन जगहों पर नहीं रखें डस्टबिन
Vastu Tips: गलत दिशा में डस्टबिन रखने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में आर्थिक संकट बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि डस्टबिन को किस दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.
Vastu Tips for Home: डस्टबिन हमारे घरों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, लेकिन यह जानना भी ज़रूरी है कि उन्हें वास्तु के अनुसार कहां रखा जाए. गलत जगह पर रखे गए डस्टबिन नकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और घर में अशांति पैदा कर सकते हैं.
इन जगहों पर कभी नहीं रखें डस्टबिन
किचन: किचन अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है. यहां डस्टबिन रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और धन-संपदा में बाधा आती है.
पूजा का कमरा: पूजा का कमरा पवित्र स्थान होता है. यहां डस्टबिन रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और मन में अशांति पैदा होती है.
ड्राइंग रूम: ड्राइंग रूम घर का सामाजिक केंद्र होता है. यहां डस्टबिन रखने से अशुभता आती है और मेहमानों पर गलत प्रभाव पड़ता है.
Sawan 2024: सावन मास में होगा इन ग्रहों का गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
इन बातों का भी रखें ध्यान
मेन गेट: यदि आप घर के मेन गेट पर डस्टबिन रखते हैं, तो उसे ढककर रखें. खुला डस्टबिन नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश दे सकता है.
सीढ़ियों के नीचे: डस्टबिन को कभी भी सीढ़ियों के नीचे न रखें. इससे गरीबी आती है और तरक्की में बाधा पड़ती है.
दिशा: डस्टबिन को दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए. ये दिशाएं नकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध हैं.
साफ-सफाई: डस्टबिन को हमेशा साफ रखें. गंदा डस्टबिन वास्तु दोष पैदा करता है.
डस्टबिन रखने के लिए उचित जगह
बालकनी: बालकनी डस्टबिन रखने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है.
एकांत जगह: डस्टबिन को घर की किसी एकांत जगह पर रखें, जहां से लोगों का आना-जाना कम हो.
ढक्कन वाला डस्टबिन: हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन इस्तेमाल करें.
नियमित रूप से खाली करें: डस्टबिन को नियमित रूप से खाली करते रहें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










