Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न करें टीवी रखने की गलती, खिंची चली आती है परेशानियां

Updated at : 19 May 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for tv

AI generated image

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको भूलकर भी अपने घर में टीवी नहीं रखना चाहिए. जब आप इन जगहों पर टीवी रखते हैं तो आप पर कई तरह की मुसीबतें आ सकती है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर टीवी रखने को लेकर भी कई नियम बताये गए हैं. कहा जाता है जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है. वहीं, जब इन नियमों को आप नजरअंदाज करते हैं तो आप पर कई तरह की मुसीबतें भी आ सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको घर पर किस दिशा में टीवी रखनी चाहिए और किस दिशा में टीवी रखने से बचना चाहिए. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन सी दिशा है टीवी देखने के लिए सही

अगर आप एक स्टूडेंट या फिर प्रोफेशनल हैं तो आपके तब दखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा सही बताया गया है. जब आप इस दिशा में टीवी देखते हैं तो आपके जीवन में हमेशा ही पॉजिटिव एनर्जी बनी हुई रहती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए किस दिशा में रखें टीवी

अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो आपको उत्तर दिशा में टीवी को रखना चाहिए. इस दिशा को हमेशा से ही कुबेर जी का दिशा माना गया है. जब आप इस दिशा में टीवी रखते हैं तो समृद्धि खुद आपकी तरफ खिंची चली आती है.

बेडरूम में टीवी रखने का क्या होता है परिणाम

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने बेडरूम में टीवी रखते हैं तो इससे कोई बड़ी हानि नहीं होती है. आपको सिर्फ एक सही दिशा का चुनाव करना होगा. अगर आप अपने बिस्तर के सामने टीवी को रखते हैं तो आपको उसे ढककर रखना चाहिए. जब अआप ऐसा करते हैं तो टीवी के स्क्रीन में आपको अपनी परछाई नहीं दिखती है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप टीवी ज्यादा देर न देखें. ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है.

इस दिशा में भूलकर भी न रखें टीवी

आपको भूलकर भी अपने घर में टीवी को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को हमेशा से ही यमराज की दिशा माना गया है. जब आप इस दिशा में टीवी देखते हैं तो आपके जीवन और घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रकोप बढ़ता चला जाता है. इसके अलावा जब आप इस दिशा में टीवी रखते हैं तो परिवार के सदस्यों में भी आपसी समस्याएं बढ़ती चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दाने-दाने के लिए तरस जाएंगे आप अगर बाथरूम में रख दी ये चीजें, बर्बाद होने से पहले जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola