ePaper

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Updated at : 05 Jan 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Wallet Vastu Tips

Wallet Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए. यह आपको कंगाली की तरफ ले जाती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: पर्स रखना आम बात है. चाहे महिला हो या पुरुष हर इंसान बाहर निकलते समय पर्स साथ में लेकर चलता है. पर्स पैसे रखने के लिए ही होता है. लेकिन इंसान पैसे के अलावा भी बहुत चीजें पर्स में रखता है. इनमें कुछ चीजें फिजूल ही रहती है, जो कि इंसान पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए. यह आपको कंगाली की तरफ ले जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु नियमों के मुताबिक पर्स में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बेडरूम की दीवारों को इस रंग से भूलकर भी न कराएं पेंट, रिश्ते में आएंगी दूरी

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े टांग रहे हैं तो हो जाएं सावधान, वरना भुगतने पड़ जाएंगे बुरे परिणाम

इस तरीके से न रखें पैसे

मां लक्ष्मी का प्रतीक माने जाने के कारण रुपए को पर्स में सहेज कर रखना चाहिए. पर्स में रुपए को कभी भी अव्यवस्थित तरीके से नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर रुपए को तोड़ मरोड़कर पर्स में रखा जाता है तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है. जिससे आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं.

पर्स को कभी न रखें खाली

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स को कभी खाली नहीं रखना चाहिए. पर्स खाली रहना बहुत ही अशुभ होता है. यह जीवन में आर्थिक तंगी की ओर इशारा करती हैं. ऐसे में कहा जाता है कि इंसान को पर्स में थोड़े-बहुत पैसे जरूर रखने चाहिए.

भगवान या पूर्वजों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में भगवान या पूर्वजों की तस्वीर रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष होता है. वास्तु नियमों में बताया गया है कि पूर्वजों की तस्वीर घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए. साथ ही भगवान की तस्वीर सम्मान के साथ पूजा घर में रखना चाहिए.

कागजों का ढेर न रखें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इंसान को पर्स में पुरानी रशीद या पुराने कागजों का ढेर नहीं रखना चाहिए. यह वास्तु दोष पैदा करता है. इससे धन के नुकसान के साथ अनावश्यक खर्चों में इजाफा होता है.

पर्स में न रखें नुकीली चीजें

इंसान को पर्स में नुकीली चीजें जैसे चाकू, चाभी रखने से बचना चाहिए. यह इंसान के जीवन में वास्तु दोष पैदा करता है. इसको रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है, जिससे घर में आर्थिक समस्या आ जाती है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पान के पत्ते का इस तरह करें प्रयोग, जीवन में जरूर होंगे सफल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola