ePaper

Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े टांग रहे हैं तो हो जाएं सावधान, वरना भुगतने पड़ जाएंगे बुरे परिणाम

Updated at : 03 Jan 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांग रहे हैं तो आपको वास्तु दोष के बुरे परिणाम भुगतने पड़ जाएंगे.

विज्ञापन

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र की बड़ी अहमियत है. यह माना जाता है कि अगर वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम किया जाए तो घर में खुशहाली और तरक्की बनी रहती है. इसलिए घर में हर छोटी-बड़ी चीजों के लिए वास्तु नियमों पर ध्यान देने की जोर दी जाती है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि इंसान वास्तु नियमों की अनदेखी कर देता है, जिसकी वजह से इंसान को वास्तु दोष के भयंकर परिणाम भुगतना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में बेडरूम से लेकर किचन तक घर के हर कोने साथ ही दरवाजे से संबंधित नियम बताए गए हैं. ऐसे में अक्सर लोग दरवाजे के पीछे हैंगर लगाकर कपड़े टांगना शुरू कर देते हैं. लेकिन वास्तु नियमों के मुताबिक यह करना घर की खुशहाली के लिए खतरनाक साबित होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या-क्या समस्याएं होती हैं.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पान के पत्ते का इस तरह करें प्रयोग, जीवन में जरूर होंगे सफल

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जान लें घर में पानी रखने की सही दिशा, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई समस्याए

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से नुकसान

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दरवाजे के ऊपरी हिस्से पर माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. ऐसे में अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगा जाता है तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसके कारण घर में आर्थिक तंगी आ जाती है, क्योंकि धन हानि के योग बन जाते हैं.
  • वास्तु नियमों के मुताबिक दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से घर की शांति भंग हो जाती है. घर में आए दिन कलह मची रहती है. इसके अलावा, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा की जगह नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दरवाजे के पीछे कपड़े टांगे जाते हैं तो इंसान को किसी काम में सफलता नहीं मिलती है. अगर इस आदत में सुधार न किया जाए तो आदमी के सफल होने की संभावना कम हो जाती है.

कपड़े टांगने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में कपड़े टांगने की सही दिशा बताई गई है. वास्तु नियमों के मुताबिक कपड़ों को पश्चिम और दक्षिण दिशा में ही टांगना चाहिए. कपड़ों को दरवाजे के पीछे टांगने के साथ पूर्व और उत्तर दिशा में भी टांगने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में कपड़ा टांगने से इंसान की बुद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: नए साल पर घर में लगाएं ये 4 पौधे, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola