Vastu Tips: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, होगा भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Vastu Tips

Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के नियमों के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें कभी भी किसी को तोहफे में नहीं देना चाहिए वरना रिश्तों में अनबन होती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है, वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान न रखा जाए तो हमें जीवन में कई तरह की हानियों का सामना करना पड़ सकता है. वास्तु के नियमों के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें कभी भी किसी को तोहफे में नहीं देना चाहिए वरना रिश्तों में अनबन होती है. ऐसे में जानिए बाबा बिमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आप को भूलकर भी किसी को नहीं देनी चाहिए.

काले कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार, काले कपड़ों का संबंध शनि और राहु से होता है. इसलिए किसी को भी काले कपड़े गिफ्ट में देना गलत साबित हो सकता है.

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अनंत अंबानी ने जामनगर को क्यों चुना? जानें: Vastu Tips: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, होगा भारी नुकसान

जूते चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी को भी जूते या चप्पल गिफ्ट करते हैं तो वह इंसान जल्द ही आप के जीवन से दूर हो जाता है.

घड़ी

कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति को घड़ी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए, इससे उनके जीवन में प्रगति रुक जाती है.

परफ्यूम

ऐसा माना जाता है कि परफ्यूम में अल्कोहल मौजूद होता है जिसका संबंध राहु से होता है, इसलिए परफ्यूम कभी भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए.

लेदर की चीजें

लेदर की चीजों के गिफ्ट के तौर पर देना बेहद ही अशुभ होता है क्योंकि वो जानवरों के चमड़े से बने होते हैं और उनमें निगेटिव एनर्जी मौजूद होती है, इसलिए भूलकर भी किसी को कभी लेदर की बनी चीजें तोहफे में न दें.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: संस्कारों में अव्वल है अंबानी परिवार की होने वाली बहू: Vastu Tips: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, होगा भारी नुकसान
विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola