घर पर बनाएं राजस्थानी मटका कुल्फी, नोट कीजीए आसान तरीका 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

राजस्थानी मटका कुल्फी (image: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajasthani Matka Kulfi Recipe: राजस्थानी मटका कुल्फी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. Amma’s Kitchen के बताए इस तरीके से कम मेहनत में गाढ़ी और मलाईदार कुल्फी तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Rajasthani Matka Kulfi Recipe: गर्मियों में ठंडी मिठाई खाने का मजा ही अलग होता है, और अगर वह पारंपरिक स्वाद से भरपूर हो तो आनंद दोगुना हो जाता है. हाल ही में Amma’s Kitchen यूट्यूब चैनल पर राजस्थानी मटका कुल्फी बनाने का आसान तरीका शेयर किया गया है. यह कुल्फी अपने गाढ़े, मलाईदार स्वाद और मटके की सोंधी खुशबू के लिए जानी जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. आप घर पर ही इस देसी मिठाई को आसानी से तैयार कर सकते हैं और परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

राजस्थानी मटका कुल्फी बनाने की सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 10-12 बादाम (कटे हुए)
  • 10-12 पिस्ता (कटे हुए)
  • 1-2 चम्मच काजू (कटे हुए)
  • केसर (वैकल्पिक)

राजस्थानी मटका कुल्फी बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें.
  2. दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे.
  3. जब दूध आधा रह जाए और गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
  5. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  6. अब इसे छोटे-छोटे मटकों या कुल्फी मोल्ड में भर लें.
  7. मटकों को ढककर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.
  8. जमने के बाद ठंडी-ठंडी कुल्फी निकालें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें: दही से बनाएं ये लाजवाब डिशेज, स्वाद है मजेदार 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola