Bangle Design Ideas: नवरात्रि में हाथों को सजाएं खूबसूरत चूड़ियों से, ट्राई करें सुंदर और ट्रेंडी बैंगल

bangles for navratri ( AI Image)
Bangle Design Ideas: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर आप अपनी हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इन ब्यूटीफुल बैंगल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस आर्टिकल में सुंदर और ट्रेंडी डिजाइन आइडियाज हैं जिससे आप शानदार लुक पा सकते हैं.
Bangle Design Ideas: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है और इस त्योहार की धूम चारों तरफ देखने को मिल रही है. त्योहार के मौके पर लोगों के बीच में उत्साह और उमंग देखते बनता है. किसी भी त्योहार या खास मौके पर महिलाएं अपने शृंगार को लेकर पहले से ही तैयारी कर लेती हैं. त्योहार पर किस रंग की साड़ी पहनना, मेकअप, ज्वेलरी को लेकर पहले से सेलेक्ट कर के रखती हैं. नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है. इस मौके पर शानदार लुक पाने के लिए आप इस आर्टिकल में से ब्यूटीफुल बैंगल डिजाइन आइडियाज को देख सकते हैं. इन बैंगल को पहनकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं.
मिरर वर्क बैंगल्स डिजाइन

अगर आप अपने लुक में शाइन ऐड करना चाहते हैं तो आप मिरर वर्क बैंगल्स को ट्राई करें. ये ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत ही सुंदर लगते हैं. आप इसे डांडिया या गरबा लुक के साथ पहन सकती हैं. आप डांडिया नाइट के लिए ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां का से भी पहन सकती हैं.

स्टोन वर्क बैंगल्स

स्टोन वर्क वाली चूड़ियां त्योहार के लिए परफेक्ट है. कलरफुल स्टोन से सजी बैंगल्स आपके पूरे लुक को एलिगेंट बना देती हैं. आप स्टोन वर्क वाले कड़े भी प्लेन चूड़ियों के साथ पहन सकते हैं. इसे आप साड़ी या लहंगे के साथ पहनें.

घुंघरू बैंगल्स

त्योहार के मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घुंघरू लगे हुए बैंगल्स को पहन सकते हैं. आप हाथों में एक या दो चूड़ियों को पहनें. आप दूसरे रंग की चूड़ियों के साथ भी आप बीच में इन चूड़ियों को डाल सकती हैं.
ग्लिटर बैंगल्स

त्योहार में लुक को चमकदार बनाने के लिए आप ग्लिटर बैंगल्स को ट्राई करें. आउटफिट के रंग के हिसाब से बैंगल्स को मैच करें. आप ग्लिटर बैंगल्स को स्टोन या मेटल बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं और लुक को खास बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Oxidised Jewellery Care Tips: लंबे समय तक नई जैसी दिखे आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, इन टिप्स का करें इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










