Navratri Oxidized Jewellery Ideas: ट्रेडिशनल लुक को दें स्टाइलिश टच, फेस्टिव सीजन और डांडिया नाइट में ट्राई करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Sep 2025 2:04 PM
oxidised jewellery ideas ( AI Image)
Navratri Oxidized Jewellery Ideas: इस नवरात्रि में डांडिया नाइट पर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को पहन सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ ज्वेलरी आइडियाज.
Navratri Oxidized Jewellery Ideas: नवरात्रि में आप भी अपने लुक को सुंदर बनाना चाहते हैं तो आप बेहतरीन ज्वेलरी से लुक को खूबसूरत बना सकते हैं. आजकल के टाइम में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का फैशन बहुत बढ़ा है. ये ज्वेलरी को आप डांडिया नाइट पर पहन के जा सकते हैं. आप इसे ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पहन सकते हैं. नवरात्रि के अवसर पर आप ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस आर्टिकल से जानते हैं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आइडियाज जिसे आप ट्राई कर सकते हैं.
ऑक्सीडाइज्ड चोकर और नेकलेस सेट्स

नवरात्रि में पहनने के लिए ऑक्सीडाइज्ड चोकर और नेकलेस सेट्स बेहद पॉपुलर हैं. ये सुंदर डिजाइन में आते हैं. इसे सिंपल या भारी एथनिक ड्रेस के साथ पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक पा सकते हैं.

झुमके और इयररिंग्स

ऑक्सीडाइज्ड झुमके और इयररिंग्स आपके फेस को और सुंदर बनाते हैं. ये आपकी नवरात्रि आउटफिट में चार चांद लगा देते हैं. छोटे झुमके को आप कुर्ती के साथ पहन सकते हैं. आप भारी और डिजाइनर झुमके को आप फेस्टिवल स्पेशल लुक के लिए पहन सकते हैं.

बैंगल डिजाइन

कुर्ती या चनिया चोली के साथ बैंगल बेहद खूबसूरत लगते हैं. इन्हें आप अलग-अलग डिजाइनों में स्टाइल कर सकती हैं. एक हाथ में कई छोटे-बड़े बैंगल्स पहनकर आप मॉडर्न या ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं. आप इसके साथ कड़े डिजाइन के साथ चूड़ियों को पहन सकते हैं.
हेयर एक्सेसरीज

ट्रेडिशनल लुक के साथ आप बालों में हेयर एक्सेसरीज लगाकर आप शानदार लुक पा सकते हैं. ऑक्सीडाइज्ड हेयर पिन्स और हेयर क्लिप्स भी में काफी ट्रेंड में हैं. इन्हें पारंपरिक लुक वाले हेयरस्टाइल के साथ मैच करें और अपनी स्टाइल को कम्पलीट करें.
यह भी पढ़ें- Bangle Design: सिंपल, स्टाइलिश और हैवी बैंगल डिजाइन आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










