Trendy Baby Names: आपकी बेटी के ये नाम सभी के दिलों पर छोड़ेंगे अपनी छाप, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

pic credits: pexels
Trendy Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद प्यारा और खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम जितने खूबसूरत हैं इनके अर्थ भी उतने ही मनमोहक हैं.
Trendy Baby Names: घर पर एक बेटी के जन्म होने का मतलब चारों तरफ जश्न का माहौल. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में सभी के ऊपर उसके लिए नाम का चुनाव करने की भी जिम्मेदारी आ जाती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपके प्राणों से प्यारी बेटी के लिए बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि इन्हें जो भी सुनेगा एक बार इनकी तारीफ जरूर करेगा. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.
बेटी के लिए ट्रेंडी नाम
- आर्या: इस नाम का अर्थ होता है महान या उत्कृष्ट.
- अक्षरा: इस नाम का अर्थ होता है अविनाशी या शाश्वत.
- वमिका: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा.
- जिया: इस नाम का अर्थ होता है हृदय या आत्मा.
- ईशानवी: इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती.
- अनिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
- कासनी: इस नाम का अर्थ होता है फूल.
- अया: इस नाम का अर्थ होता है एक सुंदर फूल.
- निया: इस नाम का अर्थ होता है नया या उज्ज्वल.
- वाणी: इस नाम का अर्थ होता है भाषण या आवाज.
- रिया: इस नाम का अर्थ होता है गायक या प्रियतम.
- अमारा: इस नाम का अर्थ होता है अमर या शाश्वत.
- माया: इस नाम का अर्थ होता है भ्रम या जादू.
- निला: इस नाम का अर्थ होता है नीला या नीलम.
- लया: इस नाम का अर्थ होता है भारतीय संगीत की लय.
Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










