ePaper

Trending Saree Styles: बोरिंग साड़ी को कहें अलविदा,ऐसे बनिए ट्रेंडसेटर

Updated at : 13 Jun 2025 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
Trending Saree Styles: बोरिंग साड़ी को कहें अलविदा,ऐसे बनिए ट्रेंडसेटर

Trending Saree Styles: पुरानी साड़ियों से पाएं छुटकारा और अपनाएं ये लेटेस्ट ट्रेंड्स. जानिए कैसे नए साड़ी लुक्स के साथ हर मौके पर आप दिख सकती हैं स्टाइलिश.

विज्ञापन

Trending Saree Styles: साड़ी पहनना हर महिला को बेहद पसंद होता है लेकिन अब इसका अंदाज बिल्कुल मॉडर्न हो चुका है.अगर आप भी हर बार वही बोरिंग स्टाइल में साड़ी पहनकर ऊब चुकी हैं तो अब वक्त है कुछ नया ट्राई करने का.

ट्रेंडी ड्रेपिंग स्टाइल्स, बेल्टेड लुक से लेकर पैंट-स्टाइल साड़ी तक अब हर महिला साड़ी में भी बन सकती है फैशन ट्रेंडसेटर.आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपनी सिंपल साड़ी को दे सकती हैं एक सुपर स्टाइलिश ट्विस्ट और हर फंक्शन में दिख सकती हैं सबसे अलग.

बेल्ट वाली साड़ी लुक :सिंपल साड़ी को वेस्ट पर स्टाइलिश बेल्ट से पहनें.इससे लुक शार्प और मॉडर्न बनता है.पार्टी या ऑफिस फंक्शन में पहनने के लिये बेस्ट है.

पैंट स्टाइल साड़ी लुक: पेटीकोट की जगह पैंट या पलाजो पहनकर साड़ी ड्रेप करें.इंडो-वेस्टर्न फील देता है बिल्कुल फैशनेबल.यह बेहद आरामदायक और स्टाइलिश लुक देता है.

रफल साड़ी लुक : रफल (फ्रिल वाली) साड़ी पहनें, जो मूवमेंट में फ्लो देती है. यंग और स्टाइलिश दिखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

केप स्टाइल साड़ी : इस स्टाइल में साड़ी के ऊपर एक मैचिंग या कॉन्ट्रास्टिंग जैकेट या केप पहनी जाती है. यह ठंड से बचाने के साथ-साथ एक बेहद फैशनेबल स्टेटमेंट भी बनाती है.आप विभिन्न प्रकार की जैकेट या केप्स के साथ प्रयोग कर सकती हैं.

Also Read : Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola