ePaper

Hill Stations: स्वर्ग से भी खूबसूरत हैं बिहार की यें मनमोहक जगहें...

Updated at : 10 Jun 2024 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Hill Stations

Hill Stations: स्वर्ग से भी खूबसूरत हैं बिहार की यें जगहें, नजारा देख आने का नहीं करेगा मन

Hill Stations: जब पहाड़ों या हिल स्टेशनों की बात आती है तब हमारे जेहन में हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के हिल स्टेशन आते हैं । हालांकि इस मामले में हमारा बिहार भी कहीं पीछे नहीं है हमारे बिहार में भी बहुत सारे मनमोहक हिल स्टेशन है, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

Hill Stations: परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करना हो, तो जगह का बेहतर चुनाव करना एक चुनौती भरा काम होता है। वैसे भारत में तो आपको कई अच्छी जगहें घूमने के लिए मिल जाएंगी। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र किनारे तक कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

जब पहाड़ों या हिल स्टेशनों की बात आती है तब हमारे जेहन में हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के हिल स्टेशन आते हैं । हालांकि इस मामले में हमारा बिहार भी कहीं पीछे नहीं है हमारे बिहार में भी बहुत सारे मनमोहक हिल स्टेशन है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। आइए जानते है बिहार के प्रसिद्ध और सुंदर हिल स्टेशनों के बारे में।

रामशिला हिल

बिहार के गया जिले में रामशिला हिल्स स्थित है, जो शहर की सबसे प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक है। इस पहाड़ी पर एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसका नाम रामेश्वर मंदिर है, इसका निर्माण 1014 ईस्वी में हुआ था। मंदिर के सामने बने मंडप में पितृपक्ष के समय पितरों को पिंड चढ़ाते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान श्रीराम ने भी पिंड चढ़ाया था।

ब्रह्माजुनी हिल

बिहार का ब्रह्मजुनी हिल चारों ओर से ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों से घिरा हुआ है। इस पहाड़ी पर हरे भरे घास के मैदान और विष्णुपद मंदिरों का नजारा देखने को मिलता है। यहां कुछ ऐतिहासिक गुफाओं को देख सकते हैं। इन गुफाओं में पत्थर की दीवारों पर आकर्षक नक्काशी उकेरी गई है। मान्यता है कि इन गुफाओं में ही बुद्ध ने 1000 पुजारियों को अग्नि उपदेश दिया था। वहीं यहां विष्णुपद मंदिर स्थित है, कहा जाता है कि भगवान विष्णु के पैरों के निशान पर ईस मंदिर को बनाया गया है।

प्रागबोधि

बिहार के प्रसिद्ध पहाड़ियों में से एक प्रागबोधी भी है, जो कि धुंगेश्वर के नाम से मशहूर है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्त करने से पहले इसी स्थान पर ठहरे थे। इस पहाड़ी पर कई प्राचीन स्तूप स्थित हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आप भी अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां जा सकते हैं।

प्रेतशिला हिल

रामशिला पहाड़ी से 10 किलोमीटर की दूरी पर प्रेतशिला पहाड़ी स्थित है। यहां से ब्रह्म कुंड और गया शहर का नजारा बेहद सुंदर दिखता है। इस हिल पर अहिल्या बाई का ऐतिहासिक मंदिर भी स्थित है, जिसकी शानदार स्थापत्य शैली पर्यटकों को आकर्षित करती है।

गुरपा पीक

यह एक बौद्ध तीर्थ स्थल है जो बिहार राज्य में, बोधगया से छब्बीस किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गुरपा नाम के गांव के पास एक पवित्र पर्वत शिखर पर स्थित है, जिसे गुरपा चोटी कहा जाता है। हिंदू और बौद्ध अवशेषों के कुछ ऐतिहासिक मंदिर यहां बसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस पहाड़ी पर भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कश्यप ने ध्यान लगाया था।

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन