ePaper

Top Baby Names: घर आने वाले नन्हे मेहमान को दें प्यारे और यूनिक नाम

Updated at : 19 Sep 2025 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
Top Baby Names

Top Baby Names

Top Baby Names : घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिये कुछ ऐसे ही प्यारे और यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आये हैं जो बेहद ही खास है.तो चलिये ढूंढते हैं आपके लाडले या लाडली के लिये परफेक्ट नाम.

विज्ञापन

Top Baby Names: घर में जब किलकारियां गूंजने वाली होती हैं तो हमारा पहला और सबसे प्यारा कदम होता है आने वाले मेहमान के लिए खूबसूरत नाम चुनना. हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम बेहद ही खास और अलग हो. ऐसे में आज हम आपके घर आने वाले नन्हे मेहमान के लिये कुछ ऐसे ही प्यारे और यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आये हैं जो बेहद ही खास है.तो चलिये ढूंढते हैं आपके लाडले या लाडली के लिये परफेक्ट नाम.

लड़कों के लिए टॉप बेबी नेम्स

  • आरोहन – ऊंचाई की ओर बढ़ने वाला
  • विहान – सुबह, नया आरंभ
  • युवान – युवा, ऊर्जावान
  • दक्ष – सक्षम, कुशल
  • अयान – भगवान का आशीर्वाद
  • समर्थ – ताकतवर, सक्षम
  • प्रियांश – प्रिय का अंश
  • अथर्व – वेदों का नाम, ज्ञान का प्रतीक
  • ऋत्विक – ऋषि, पुजारी
  • अन्वय – जुड़ा हुआ, संबंध
  • हृदान – दिल से महान
  • ईशान – भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा का स्वामी
  • निरव – शांत, मौन
  • अद्विक – अनोखा, अद्वितीय
  • विराज – चमकदार, शाही

लड़कियों के लिए टॉप बेबी नेम्स

  • आराध्या – पूजा करने योग्य, आदरणीय
  • कियारा – रोशनी, उजाला
  • अन्विता – समझदार, जुड़ी हुई
  • इरा – देवी सरस्वती, पृथ्वी
  • तन्वी – नाजुक, सुंदर
  • सिया – माता सीता
  • वाणी – वाक् शक्ति, बोली
  • नायरा – चमक, उजाला
  • सान्वी – देवी लक्ष्मी
  • अवनी – पृथ्वी
  • रिद्धिमा – समृद्धि, खुशियों से भरी
  • आयुषी – लंबी उम्र वाली
  • चार्वी – सुंदर, आकर्षक
  • धृति – धैर्य, शक्ति
  • परी – अप्सरा, स्वर्गीय सुंदरता

Also Read : Baby Boy Names Starting With T: T से शुरू होने वाले यूनिक,प्यारे और लेटेस्ट नामों की लिस्ट

Also Read: Baby names 2025: ट्रेंडिंग और मीनिंगफुल नाम जो आपके बच्चे को बनाएंगे स्पेशल

Also Read : Trending & Unique Baby Names: सिर्फ 10 मिनट में पाएं अपने बच्चे के लिए ट्रेंडिंग और यूनिक नाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola