Tips: फ्रिज में इन चीजों को भूलकर भी न रखें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Food Tips: अगर आप भी फ्रिज का इस्तेमाल चीजों को स्टोर करके रखने के लिए करते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए.
Food Tips: अक्सर हम बाजार से जो भी चीजें खरीदकर लाते हैं उन्हें लाकर फ्रिज में रख देते हैं. हमें लगता है कि ऐसा करने से वह सामान ज्यादा देर तक फ्रेश रहेगा और उसकी लाइफ भी ज्यादा होगी. कई बार ऐसा सोचना सही भी होता है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें हमें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को फ्रिज में रखते हैं तो इसका आपके सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर. हम में से काफी लोगों को ब्रेड खाना पसंद होता है. कई बार ऐसा होता है कि हम ब्रेड खाने के लिए खरीदकर लाते हैं और उसे फ्रिज में रख देते हैं. बता दें ऐसा करना गलत होता है. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो अगर आप ब्रेड को फ्रिज में रखते हैं तो वह ज्यादा तेजी से खराब होती है. तापमान कम होने की वजह से ब्रेड में मौजूद स्टार्च काफी तेजी से रिग्रेसिव होने लगता है. ऐसा होने की वजह से वह काफी ड्राई हो जाती है. अगर आप फ्रिज में रखे ब्रेड को खा लेते हैं तो आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है. इंस्टेंट एनर्जी या फिर रिलैक्स करने के लिए हम कॉफी का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपको पता हैं हमें कॉफी पाउडर को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए. कई हेल्थ रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि कॉफी पाउडर को फ्रिज में रखने से वह मॉइस्चर को काफी तेजी से एब्जॉर्ब करती है. फ्रिज में रखने की वजह से उसका टेक्सचर भी खराब होने का खतरा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए