Til Moongfali Papdi: इस सर्दी घर पर बनाएं टेस्टी तिल मूंगफली पापड़ी, सबको आएगा पसंद

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

तिल मूंगफली पापड़ी (AI GENERATED IMAGE)

Til Moongfali Papdi: तिल और मूंगफली से बने लड्डू और कई तरह की मिठाई तो आपने खूब खाया होगा. ऐसे में आज हम आपको तिल और मूंगफली से टेस्टी पापड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Til Moongfali Papdi: सर्दियों के मौसम में तिल और गुड़ से कई तरह की मिठाई बनती हैं. अधिकतर लोग तिल और गुड़ से चिक्की या लड्डू बनाते हैं, ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तिल और मूंगफली की पापड़ी बनाने की रेसिपी. तिल मूंगफली की पापड़ी स्वाद में बहुत टेस्टी, खस्ता और खुशबूदार होती है. इसे बनाना भी काफी आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. खास बात यह है कि इसे आप घर पर बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. सर्दियों में शाम की चाय के साथ या त्योहारों पर मेहमानों को परोसने के लिए ये मिठाई सभी को जरूर पसंद आएगी.

तिल मूंगफली पापड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली – 1 कप (भुनी हुई, छिली हुई)
  • सफेद तिल – 1 कप
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • पानी – 2 बड़े चम्मच 

यह भी पढ़ें: Gajar Ka Malpua: केला छोड़िए, इस बार गाजर से तैयार करें मुलायम मालपुआ, हर मौके के लिए है परफेक्ट

तिल मूंगफली पापड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • तिल मूंगफली पापड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कड़ाही में तिल को डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा भून लें. तिल हल्का भून जाने पर इसे अलग करके निकाल लें. 
  • अब आप मूंगफली को भूनकर छिलके उतार लें और दरदरा कूट लें. अब कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और एक तार की चाशनी बनने लगे, तब इसकी आंच धीमी कर दें. 
  • अब आप तैयार हुई गुड़ की चाशनी में घी, तिल, मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर जल्दी-जल्दी मिलाएं. इसके बाद तैयार हुए मिश्रण को तुरंत घी लगी प्लेट या बटर पेपर पर फैलाएं और बेलन की मदद से इसे पतला बेल लें.
  • बेलने के बाद इसे हल्का ठंडा होने पर चाकू से मनचाहे आकार में काट लें. पूरी तरह ठंडा होने पर पापड़ी सख्त हो जाएगी और आप इसे खा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Rasmalai: ना लड्डू, ना गुलाब जामुन, सिर्फ 10 मिनट में मेहमानों के लिए बनाएं ब्रेड की रसमलाई

यह भी पढ़ें: Parwal Ki Mithai: गुलाब जामुन-रसगुल्ले को छोड़िए, खाइए परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola