ePaper

Neem Karoli Baba: खुशियों को आपकी झोली में भर देंगी नीम करोली बाबा की ये बातें, दुखों से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 28 Jan 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की बातें व्यक्ति को हर मुश्किल से निपटने में सक्षम बनाती है. यह इंसान को हर दुखों से छुटकारा दिलाती हैं.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की गिनती 20वीं सदी के महान संतों में की जाती है. वे हनुमान जी के अनन्य भक्त थे. भक्त उन्हें हनुमान जी के अवतार मानते हैं. उनका आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में बना हुआ है. जहां देश ही नहीं विदेशों से भक्त और श्रद्धालु आते हैं. उनके धाम में दर्शन के लिए न सिर्फ आम इंसान बल्कि खास लोग भी आते हैं, जिसमें फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के नाम शामिल हैं. वे अक्सर लोगों की मदद करने, गरीबों और असहायों की सेवा करने के साथ सद्मार्ग पर चलने की बात कहते थे. नीम करोली बाबा का पूरा जीवन मानवता की सेवा में बीता है. ऐसे में वे अपने भक्तों और श्रद्धालुओं को भी मानवता की सेवा करने का उपदेश देते थे. इसके साथ ही उनके बताए उपदेश से इंसान बड़े से बड़े दुखों से निपटने में सक्षम होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वे दुख से छुटकारा पाने के लिए कौन सी बातें बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: इन लोगों के पास कभी नहीं टिकता धन, तिजोरी रहती है खाली

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकता धन, जीवन में छाई रहती है दरिद्रता

बुरा वक्त बदल जाएगा

नीम करोली बाबा के अनुसार, जिंदगी में चाहे जितनी बड़ी परेशानी आए व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए. परेशानियों का डटकर सामना करना चाहिए. इसके अलावा, यह भी कहा करते थे कि वक्त कितना भी खराब क्यों न आ जाए, एक दिन जरूर बदल जाता है. ऐसे में व्यक्ति को विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में संयम से काम लेना चाहिए. लोगों को यह समझना चाहिए, आज भले ही खराब समय है, लेकिन एक दिन अच्छा समय जरूर आएगा.

हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार

नीम करोली बाबा के मुताबिक, हनुमान जी सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं. जो भी सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा और ध्यान करते हैं, हनुमान जी उसका बेड़ा पार लगाते हैं. भक्तों के सारे दुखों और बाधाओं को दूर करते हैं. वे कहा करते थे कि व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

जरूरतमंदों की सहायता करें

नीम करोली बाबा कहा करते थे कि व्यक्ति को निर्धनों, असहायों और गरीबों की मदद जरूर करनी चाहिए, क्योंकि बेसहारा लोगों की मदद करना पुण्य का काम होता है. यह व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्टों को दूर करने में मदद करता है. जरूरतमंदों की सहायता करने से भगवान आप पर प्रसन्न रहेंगे. साथ भगवान की कृपा होने से धन का आगमन भी होगा.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: सफलता की ऊंचाई पर पहुंचना है, तो गांठ बांध लें नीम करोली बाबा की ये बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola