ePaper

Neem Karoli Baba: आपका जीवन बदल देंगी नीम करोली बाबा की ये 3 शिक्षाएं, तनाव से मिल जाएगा छुटकारा

Updated at : 27 Feb 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. उनकी सीख जीवन जीने की कला सिखाती है.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के एक महान आध्यात्मिक गुरु हैं. वह भले ही आज दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके उपदेश जनमानस में फैले हुए हैं. उनकी सीख मानव जीवन को सफल और सार्थक बनाने का काम करता है. उनकी शिक्षाएं अंधेरे में उजाले का काम करता है. नीम करोली बाबा का जीवन आज भी उनके अनुयायियों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके अद्भुत प्रेम और आध्यात्मिक ज्ञान ने दुनिया भर में कई लोगों की जिंदगी को बदल दिया है. उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है. यहां हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. उनकी सीख जीवन जीने की कला सिखाती है. ऐसे में अगर आप तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं, तो नीम करोली बाबा की ये तीन बातें अपने जीवन में जरूर अनुसरण करें. यह आपकी तनाव से निकालने के साथ सही रास्ता भी दिखाएगा.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: मन में आ रहे नकारात्मक विचार हो जाएंगे दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी की सारी दुविधाएं हो जाएगी दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये 5 बातें

धन का सही उपयोग

नीम करोली बाबा के अनुसार, जीवन में रुपए-पैसे का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है. जो व्यक्ति पैसे का दुरुपयोग करता है, वह आर्थिक तंगी का शिकार हो जाता है और पैसों की कमी होने की वजह से व्यक्ति की मानसिक शांति कम होने लगती है. ऐसे में व्यक्ति को धन का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए. गैर जरूरी की बजाय जरूरी चीजों को में पैसे खर्च करना ही सही होता है.

गलतियों की करें स्वीकार

नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को अपनी कमजोरियों और कमियों की पहचान होना जरूरी होता है. स्व मूल्यांकन करने वाला व्यक्ति कभी परेशान नहीं होता है. उसे तनाव की स्थिति से कभी गुजरना भी नहीं पड़ेगा. इसके अलावा, व्यक्ति को अपनी गलतियों को स्वीकार भी करना चाहिए. यह आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टिकोण बनाने में सहायक होता है.

मेहनत और लगन के साथ काम

नीम करोली बाबा के अनुसार, मेहनत और लगन के साथ किए गए काम में सफलता मिलना तय होता है. आज नहीं तो कल एक दिन जरूर सफलता मिलती है. ऐसे में मेहनती व्यक्ति को असफलता पर तनाव नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: मन में उठ रहे हैं बुरे विचार, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola