Thecha Paratha Recipe: मसालेदार ट्विस्ट के साथ आसानी से तैयार करें ठेचा पराठा, जानें बनाने का तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Nov 2025 8:24 AM
Thecha Paratha Recipe (AI image)
Thecha Paratha Recipe: आलू और सत्तू के पराठे से बनाना चाहते हैं कुछ अलग तो इस बार ट्राई करें मसालेदार ठेचा पराठा की आसान रेसिपी.
Thecha Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते या लंच में कुछ गरमा-गरम मसालेदार बनाकर खाना चाहते हैं तो ठेचा पराठा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. आलू और सत्तू से बना पराठा तो आपने बनाकर ट्राई किया होगा इसलिए आप एक बार ठेचा पराठा घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी बस कुछ ही मिनटों में आप इसे आसानी से बनाकर दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में ठेचा पराठा बनाने की आसान रेसिपी.
ठेचा पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- ठेचा बनाने के लिए
- हरी मिर्च – 8-10
- लहसुन की कलियां – 6-7
- मूंगफली – 1 बड़ा चम्मच
- तेल – जरूरत अनुसार
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- पराठा बनाने के लिए
- गेहूं का आटा – 1 कप
- अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – जरूरत के अनुसार
- पानी – जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें: Dahi Ka Paratha Recipe: साधारण पराठों से हटकर इस बार ट्राई करें ये दही वाला ट्विस्ट, लाजवाब स्वाद से सब कहेंगे वाह
यह भी पढ़ें: Methi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ हटकर, तैयार करें ये गरमा-गरम मेथी का पराठा
ठेचा पराठा बनाने की विधि क्या है?
- ठेचा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली डालकर 3-4 मिनट भूनें.
- अब इस मिश्रण को ठंडा हो जाने के बाद एक मिक्सर में हल्का दरदरा पीसें. इसे एक कटोरी में निकालकर नमक और नींबू रस मिलाएं. अब बनकर तैयार है ठेचा.
- अब आप एक बर्तन में गेहूं के आटे में नमक और अजवाइन मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे ढककर 10 मिनट के रख दें.
- इसके बाद आप आटे की छोटी लोई बनाकर बेल लें. अब इसमें आप 1 चम्मच तैयार हुआ ठेचा फैलाएं और पराठे की तरह फोल्ड करके हल्का बेलें.
- अब गैस में तवा गरम करें, इसके बाद आप पराठे को डालें फिर इसे पलटकर तेल लगाएं और अच्छे से सेंक कर निकाल लें.
- तैयार हुए ठेचा पराठा को गरमा-गरम दही या चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










