ePaper

कच्चे पपीते का मंचूरियन रेसिपी: बिना गोभी के बनाएं सुपर टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे कैसे बनाया

Updated at : 09 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
raw papaya manchurian recipe, kachcha papita manchurian

कच्चे पपीते का मंचूरियन रेसिपी

गोभी नहीं, इस बार ट्राई करें कच्चे पपीते का मंचूरियन - क्रिस्पी, हेल्दी और रेस्टोरेंट स्टाइल इंडो-चाइनीज स्नैक, आसान स्टेप्स में घर पर तैयार करें.

विज्ञापन

Raw Papaya Manchurian Recipe: क्या आपका मन मंचूरियन खाने का है लेकिन घर पर पत्तागोभी और फूलगोभी भी नहीं हैं, तो इस बार ट्राई करें कच्चे पपीते का मंचूरियन. यह रेसिपी हेल्दी भी है और बेहद क्रिस्पी भी. कच्चा पपीता फाइबर से भरपूर होता है और जब इसे इंडो-चाइनीज स्टाइल में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा आता है

कच्चे पपीते से मंचूरियन कैसे बनाएं? नोट करें कच्चे पपीते का मंचूरियन बनाने की रेसिपी

कच्चे पपीते का मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री

Raw Papaya Image
कच्चा पपीता
  • कच्चा पपीता – 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मैदा – 3 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 3 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – बारीक कटी
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

मंचूरियन सॉस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन – कटा हुआ
  • प्याज – 1 (कटा)
  • शिमला मिर्च – 1 (कटी)
  • सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • टोमैटो सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर स्लरी – 2 बड़े चम्मच

कच्चे पपीते का मंचूरियन बनाने की रेसिपी (Raw Papaya Manchurian Recipe)

Manchurian Recipe Without Cabbage - Try this Raw Papaya Manchurian Recipe
कच्चे पपीते का मंचूरियन -बिना पत्ता गोभी के टेस्टी मंचूरियन

सबसे पहले कद्दूकस किए कच्चे पपीते का पानी निचोड़ लें. इसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च मिलाकर गाढ़ा मिक्सचर तैयार करें. छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गरम तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.

अब कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च तेज आंच पर भूनें. फिर सोया सॉस, टोमैटो सॉस, चिली सॉस और सिरका डालें. थोड़ा पानी मिलाएं और कॉर्नफ्लोर स्लरी डालकर सॉस को गाढ़ा करें.

तले हुए पपीते के बॉल्स सॉस में डालकर अच्छी तरह टॉस करें. ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर गरमागरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Radish Manchurian Recipe: साधारण मूली से बनाएं होटल-स्टाइल मंचूरियन

यह भी पढ़ें: Manchurian Recipe Without Cabbage: बिना पत्ता गोभी के बनाएं टेस्टी मंचूरियन – मंगौड़ी और मिक्स दाल बॉल्स से दें हेल्दी ट्विस्ट

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola