ePaper

Palak Raita Recipe: घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट पालक रायता, पराठे या पुलाव के साथ करें सर्व

Updated at : 07 Dec 2025 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
palak raita

palak raita ( AI Image)

Palak Raita Recipe: आप भी रायता खाना पसंद करते हैं तो पालक रायता को जरूर ट्राई करें. इस रायता का स्वाद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं पालक रायता बनाने की विधि.

विज्ञापन

Palak Raita Recipe: पालक के पत्तों का इस्तेमाल करके आपने कई तरह की डिश को बनाया होगा. इससे आपने पालक पनीर, आलू पालक, चीला और पकौड़े को तो जरूर ट्राई किया होगा. लेकिन, क्या आपने कभी पालक रायता को बनाया है? अगर नहीं, तो आप पालक रायता की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. अगर आपको भी रायता खाना पसंद है तो आप पालक रायता जरूर बनाएं. इस रेसिपी को आप झटपट से बना सकते हैं. पालक रायता को आप चीला, पुलाव, जीरा राइस या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक रायता बनाने का तरीका. 

पालक रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 1 गुच्छा  
  • दही- 2 कप 
  • भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरी मिर्च- 2 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 

पालक रायता को कैसे तैयार करें?

  • पालक रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें. अब आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें और इसमें पालक के पत्तों को डाल दें. पत्तों को अच्छे से उबाल लें. पानी को छान लें और उबले पालक के पत्तों को ठंडा कर लें.  
  • अब आप एक मिक्सी जार में उबले हुए पालक के पत्ते और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें. 
  • एक बर्तन में आप दही को लें और इसे अच्छे से फेंट लें. इसमें आप पालक के मिश्रण को डाल दें. 
  • अब आप स्वादानुसार नमक, काला नमक, काली मिर्च का पाउडर और भुना जीरा पाउडर को मिला दें. इसमें आप लाल मिर्च पाउडर को डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इस तरह से आप आसानी से पालक का रायता बना सकते हैं. आप चाहें तो इसमें जीरा और लहसुन का तड़का भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola