Chocolate Almond Milkshake: कम मेहनत में पाएं जबरदस्त स्वाद, तैयार करें चॉकलेट बादाम मिल्कशेक

Updated:
विज्ञापन
Chocolate Almond Milkshake

चॉकलेट बादाम मिल्कशेक (AI Image)

Chocolate Almond MilkShake: अगर आप भी घर पर तैयार करना चाहते हैं टेस्टी ड्रिंक तो ट्राई करें चॉकलेट बादाम मिल्कशेक. आसानी से आप इस ड्रिंक को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Chocolate Almond Milkshake: अगर आप कुछ ऐसा पीना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो तो चॉकलेट बादाम मिल्कशेक को बना सकते हैं. इस मिल्कशेक को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. घर पर छोटी सी पार्टी कर रहे हैं, बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाने का सोच रहे हैं या फिर खुद को एक मीठा ट्रीट देना हो ये चॉकलेट बादाम मिल्कशेक एक अच्छा ऑप्शन है. ये बहुत स्वादिष्ट होता है और बच्चों से लेकर बड़े भी इसे बहुत चाव से पीते हैं. ठंडा-ठंडा चॉकलेट बादाम मिल्कशेक आपका मूड फ्रेश कर देता है. अगर आप भी कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो देखने में आकर्षक हो, पीने में बेहद स्वादिष्ट हो और हर किसी का दिल भी जीत ले, तो चॉकलेट बादाम मिल्कशेक जरूर बनाएं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चॉकलेट बादाम मिल्कशेक को तैयार करने का तरीका. 

चॉकलेट बादाम मिल्कशेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध- 2 कप
  • कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच 
  • चीनी- स्वादानुसार
  • बादाम- 8-10
  • आइसक्रीम- 1 बड़ा चम्मच
  • चॉकलेट सिरप- 1 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- 1-2

चॉकलेट बादाम मिल्कशेक को कैसे तैयार करें?

  • चॉकलेट बादाम मिल्कशेक को बनाने के लिए सबसे पहले आप बादाम को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद आप बादाम का छिलका हटा लें. मिक्सर जार में बादाम, दूध, कोको पाउडर और चीनी को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. इस मिश्रण को आप एक गिलास में निकाल लें और इसमें 1-2 बर्फ के टुकड़े डाल दें. ऊपर से आप आइसक्रीम भी डाल सकते हैं.
  • ऊपर से चॉकलेट सिरप और कुछ कटे हुए बादाम डालकर सजाएं. तुरंत सर्व करें. इस तरीके से आप आसानी से चॉकलेट बादाम मिल्कशेक बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola