Ragi Mooli Chilla: सिंपल रोटी के बजाय कम सामग्री में तैयार करें टेस्टी रागी मूली चीला

Updated:
विज्ञापन
Ragi Mooli Chilla Recipe

Ragi Mooli Chilla Recipe (AI I MAGE)

Ragi Mooli Chilla: रागी की सिंपल रोटी से अगर आप कुछ नया बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको रागी मूली चीला बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Ragi Mooli Chilla: आजकल हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश हर किसी को रहती है. नाश्ता हो या लंच का टाइम लोग इस समय कुछ नया और हेल्दी खाना पसंद करते हैं ऐसे में आपके लिए रागी मूली चीला परफेक्ट रेसिपी हो सकती हैं. इसे आप बनाने के बाद किसी भी सब्जी, चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. ये जल्दी बनने के साथ कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से रागी मूली चीला बनाने की विधि. 

रागी मूली चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रागी का आटा – 1 कप
  • मूली – 1 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार 

रागी मूली चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप मूली को कद्दूकस मूली को कद्दूकस करके उसका पानी हल्का निचोड़ लें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में रागी का आटा, कद्दूकस की मूली, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा और नमक डालें. 
  • इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा. 
  • अब आप गैस में तव गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगाएं. तवा गर्म हो जाने के बाद आप एक चम्मच की मदद से चीला का घोल लेकर तवे में गोल आकार में फैलाएं. 
  • इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें. इसी तरह आप सारे चीले को अच्छे से पका लें. 
  • चीला पक जाने के बाद आप इसको एक प्लेट में निकालकर दही या सब्जी के साथ परोसकर खाए और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola