ePaper

Swapna Shastra: अनहोनी की ओर इशारा करती हैं ये सपने, घर के बड़े-बुजुर्गों से जरूर करें शेयर

Updated at : 28 Jan 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra: कुछ सपने बहुत बुरे होते हैं. ये आपकी जिंदगी में होने वाली कुछ अनहोनी घटना का संकेत देते हैं. ऐसे में इन सपनों को अनदेखी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

Swapna Shastra: सोते समय दिखाई देने वाले सपने वास्तविक जिंदगी बहुत अलग होते हैं. सपनों की दुनिया बहुत ही सुंदर होती है. लेकिन कभी-कभी यही सपनों की दुनिया में कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं, जो कि व्यक्ति को उठने पर मजबूर कर देते हैं, क्योंकि कुछ सपने बहुत ही डरावने होते हैं. हालांकि, हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने निकट भविष्य में होने वाली किसी घटना की ओर इशारा करते हैं. कुछ सपने बहुत बुरे होते हैं. ये आपकी जिंदगी में होने वाली कुछ अनहोनी घटना का संकेत देते हैं. ऐसे में इन सपनों को अनदेखी नहीं करनी चाहिए. इस सपनों को अपने बड़े-बुजुर्गों से जरूर शेयर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखे ये चीजें, तो समझिए जल्द ही हो जाएंगे मालामाल

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ये सपने देते हैं चमकती किस्मत का संकेत, खुल जाएंगे आपके तरक्की के दरवाजे

अगरबत्ती जलते हुए दिखाई देना

वास्तविक जिंदगी में अगरबत्ती घर को खुशबुओं से भर देता है. लेकिन सपनों की दुनिया में अगरबत्ती को जलाना या जलते हुए देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगरबत्ती का दिखना किसी अनहोनी घटना की ओर इशारा करता है. माना जाता है कि आप निकट भविष्य में किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

इंद्रधनुष का दिखाई देना

वास्तविक जिंदगी में इंद्रधनुष देखना बहुत अच्छा लगता है. इंद्रधनुष में बाद बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. लेकिन सपने में इंद्रधनुष का दिखना बहुत ही अशुभ होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में इंद्रधनुष देखने से आप निकट भविष्य में किसी संकट में पड़ सकते हैं. आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है. ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए.

सपने में आश्रम का दिखाई देना

सपने में आश्रम का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, आश्रम का दिखना धनहानि की ओर इशारा करता है. साथ ही आप किसी विवाद में फंस सकते हैं. ऐसे में अगर किसी को सपने में आश्रम दिखाई दे, तो भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए.

प्रेस दिखाई देना

सपने में इस्त्री यानी प्रेस दिखाई देना बहुत ही अशुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह बहुत ही पीड़ादायक होता है. यह निकट भविष्य में घर परिवार में आगजनी की ओर इशारा करता है. ऐसे में व्यक्ति को चौकन्ना रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने तो हो जाएंगे खुश, घर में छाई कंगाली जल्द होगी दूर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola