ePaper

Swapna Shastra: ये सपने देते हैं चमकती किस्मत का संकेत, खुल जाएंगे आपके तरक्की के दरवाजे

Updated at : 22 Jan 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra: ये सपने निकट भविष्य में आपको मालामाल कर सकती हैं. माना जाता है कि इन सपनों के दिखाई देने पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: खुली आंखों से देखे गए सपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. लेकिन सोते समय दिखाई देने वाले सपने निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. ये सपने शुभ फलदायी भी हो सकते हैं और अशुभ भी. स्वप्न शास्त्र के जरिए इन सपनों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसे में अगर आपके सपने में ये चीजें दिखाई दें, तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है. ये सपने निकट भविष्य में आपको मालामाल कर सकती हैं. माना जाता है कि इन सपनों के दिखाई देने पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने तो हो जाएंगे खुश, घर में छाई कंगाली जल्द होगी दूर

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: किसी को भूलकर भी न बताएं ये 5 सपने, नहीं तो खुशियों पर लग जाएगी नजर

कमल का फूल दिखाई देने पर

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल का फूल दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है. जिसकी वजह से घर की आर्थिक स्थिति बदल जाती है. माना जाता है कि कमल का फूल सपने में दिखाई देने पर आपकी आय में इजाफा होने वाला है.

अच्छा-अच्छा खाना दिखाई देना

अगर सपने में खुद को अच्छा-अच्छा खाना खाते देख रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ फलदायी होता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह का सपना आपके भाग्य को बदलने वाला माना जाता है. यह निकट भविष्य में शुभ समाचार देने वाला होता है. यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का संकेत देता है.

दूध में नहाते हुए दिखाई देना

अगर सपने में खुद को दूध से स्नान करते हुए देख रहे हैं, तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है. यह बहुत ही शुभ संकेत होता है. माना जाता है कि आपका बुरा समय समाप्त होने वाला है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, इस तरह का सपना आपके तरक्की के द्वार को खोलने वाला होता है.

बरसात देखना

सपने में बरसात होते दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह आपको अचानक धन लाभ, पुराना धन वापस मिलना और निवेश में लाभ का संकेत देता है. इसके अलावा, इस तरह का सपना यह संकेत भी देता है कि आपके जीवन में कोई साथी आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बहुत शुभ है सपने में इस सफेद पक्षी का दिखना, घर में छाई कंगाली हो जाएगी दूर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola