ePaper

Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में दिखे ये सपने तो हो जाएंगे खुश, घर में छाई कंगाली जल्द होगी दूर

Updated at : 20 Jan 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, रात में देखे गए सपने भले ही सच न हो, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त यानी 3 से लेकर 5 बजे के बीच देखे गए सपने जरूर सच होते हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: रात में सोते समय अमूमन हर इंसान सपने देखता है. कभी सपना बहुत ही खुशनुमा होता है, तो कभी बहुत ही कष्टदायक. यह निकट भविष्य में होने वाली किसी न किसी घटना की ओर इशारा करती हैं. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, रात में देखे गए सपने भले ही सच न हो, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त यानी 3 से लेकर 5 बजे के बीच देखे गए सपने जरूर सच होते हैं. ऐसे में अगर आप भी ब्रह्म मुहूर्त में इन सपनों को देखते हैं, तो यह आपकी जिंदगी में विभिन्न प्रकार की खुशहाली लाने और भविष्य में धन लाभ की ओर इशारा करते हैं. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सपने कौन-से हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: किसी को भूलकर भी न बताएं ये 5 सपने, नहीं तो खुशियों पर लग जाएगी नजर

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बहुत शुभ है सपने में इस सफेद पक्षी का दिखना, घर में छाई कंगाली हो जाएगी दूर

  • स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त में अगर आप सपने में किसी बच्चे को हंसते हुए देख रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है. माना जाता है कि निकट भविष्य में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. इसके अलावा, बच्चों को मस्ती करते हुए भी देखे, तो भी बहुत अच्छा होता है. कहा जाता है कि बहुत जल्द आपके घर में माता लक्ष्मी का वास हो सकता है.
  • ब्रह्म मुहूर्त में अगर इंसान नदी में नहाते हुए दिखाई दे, तो भी बहुत ही शुभ संकेत होता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यह माना जाता है कि उधार दिया धन बहुत जल्द वापस मिल जाएगा. इसके अलावा, बहुत जल्द पुराने निवेश से बहुत बड़ा फायदा होने वाला है.
  • ब्रह्म मुहूर्त में अगर अनाज का भंडार या उस पर चढ़ाई करते हुए सपने में खुद को देख रहे हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आपकी आंखें इस तरह की सपने देखते हुए खुल जा रही हैं, तो भी बहुत ही शुभ होता है. माना जाता है कि अचानक ही व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है.
  • अगर सपने में पानी से भरा हुआ कलश ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई दे रहा है, तो यह निकट भविष्य में बहुत ही शुभ संकेत लाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आपको धन लाभ या भूमि लाभ हो सकता है.
  • ब्रह्म मुहूर्त में अगर सपने में खुद का दांत टूटा देख रहे हैं, तो भी यह बहुत शुभ फलदायी होता है. माना जाता है कि आपके जीवन और व्यापार में तरक्की होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में पार्टनर को देखने के हैं अलग-अलग मायने, जानें कब होता है अशुभ

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola