ePaper

Swapna Shastra: अगर ये सपने दिखे, तो हो जाएं सावधान, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आप

Updated at : 12 Feb 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

AI Image

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. ये घटनाएं शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: जागते हुए व्यक्ति मन मुताबिक सपना देखता है. लेकिन सोते समय दिखाई देने वाले सपने व्यक्ति के बस में नहीं होते हैं. कई बार ये सपने बहुत अच्छे होते हैं. अगर नींद टूट जाए, तो बहुत पछतावा होता है. लेकिन कई सपने ऐसे होते हैं कि गहरी नींद में सोया हुआ व्यक्ति भी जाग जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं. ये घटनाएं शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं. ऐसे में कुछ सपने हैं, जो कि बहुत खतरनाक होते हैं. ये हमारे जीवन में उथल-पुथल कर देने वाले होते हैं. ऐसे में अगर आपको ये सपने दिखाई दें, तो सतर्क हो जाएं. व्यक्ति को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: इन सपनों को छिपाकर रखने में ही है भलाई, किसी को बताया तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बर्बादी का संकेत देते हैं ये सपने, लव लाइफ पैदा होती हैं दिक्कतें

अनहोनी की ओर करता है इशारा

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काली बिल्ली का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है. ये निकट भविष्य में किसी अनहोनी घटना की ओर इशारा करता है. ऐसे में माना जाता है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कोई बुरी घटना घट सकती है. ऐसे में व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप दिखाई देने के अलग-अलग मायने होते हैं. ऐसे में अगर सपने में काला सांप दिखाई दे, तो सतर्क रहने की जरूरत होती है. यह बहुत ही अशुभ होता है. माना जाता है कि आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इसके अलावा, अगर सपने में सुनहरा सांप दिखाई दे, तो भी होशियार रहने की जरूरत होती है. यह घर पर बने पितृ दोष की वजह से होता है. ऐसे में पितरो की पूजा करना जरूरी हो जाता है.

स्वास्थ्य समस्याओं की ओर करता है इशारा

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में नदी या तालाब का दिखाई देना बहुत खराब होता है. यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत करता है. सपने में नदी और तालाब के दिखने से निकट भविष्य में आप पेट या लीवर की समस्या से परेशान हो सकते हैं. ऐसे में आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है.

दुर्घटना की ओर करता है इशारा

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में सांड या बैल का दिखना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है. यह भविष्य में अनहोनी की ओर संकेत करता है. इसके अलावा, आप सपने में यात्रा कर रहे हैं, तो निकट भविष्य में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: फूटी किस्मत बदलने वाली होती है, तो ही दिखाई देते हैं ये 4 सपने

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola