ePaper

Soaked Dates Benefits: रोजाना भीगे हुए खजूर खाने से मिलेंगे कमाल के फायदे, सेहत और सुंदरता का पाएं बेहतरीन मेल

Updated at : 23 Sep 2025 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Soaked Dates Benefits

Soaked Dates Benefits, (AI Image)

Soaked Dates Benefits: अक्सर हर घर में दादी या नानी हमे भीगे हुए बादाम, किशमिश या कोई भी ड्राइफ्रूट जरूर खिलाती है. ड्राइफ्रूट्स को सेहत का खजाना भी माना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं रोजाना भीगे हुए खजूर खान के फायदों के बारे में.

विज्ञापन

Soaked Dates Benefits: ड्राईफ्रूट्स खाने से हमारे शरीर को अनगिनत फायदे मिलेते हैं. इन्हीं में से खजूर भी है जिसे रोजाना खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. खजूर में नेचुरल सुगर पाया जाता है जिस वजह से यह फिटनेस लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है. लेकिन क्या आप जानते हैं आम लोगों के लिए भी खजूर खाना जरूरी है. इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे डाइजेशन के साथ साथ स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. खजूर को सूखा या भिगोया हुआ दोनों ही रूपों में खाया जाता है. लेकिन आर्युवेद की माने तो भिगोए हुए खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में आइए  जानते हैं रोजाना भिगोए हुए खजूर खाने के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका. 

बेहतर डाइजेशन 

खजूर में डाइटरी फाइबर बड़ी मात्रा में मौजूद होता है जिसे खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और खाना आसानी से पच जाता है. साथ ही इसे रोजाना खाने से कब्ज और गैस जैसी समस्याओ से भी राहत मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: Soaked Almond Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें इनके बारे में

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार 

खजूर में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनिरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाता है. इसे रोजाना खाने से हम सर्दी जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाया जा सकता है. इसे खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत और बेहतर होता है. 

हड्डियों को बनाए मजबूत

दरअसल खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाएं जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. खास तौर पर छोटे बच्चों और बुढ़े-बुजुर्गों के लिए भिगोए हुए खजूर खाना जरूरी है. इसे रोजाना दूध के साथ मिलाकर खाने पर यह ज्यादा असरदार होता है.

यह भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefits: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

स्किन के लिए फायदेमंद

खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E त्वचा की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करते और झुर्रियां और डेड स्किन सेल्स को कम करते हैं और त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करता है. 

नींद की समस्या को करे दूर 

खजूर में अमिनो एसिड्स पाएं जाते है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ाता है जो हमारी स्लीप साइकल को बेहतर बनाता है. अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते तो आप भिगे हुए खजूर ट्राई कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Elaichi Benefits: छोटे से दाने में छिपे हैं सेहत के बड़े राज, इलायची के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

बेहतर हार्ट हेल्थ

खजूर में पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है. साथ ही खजूर खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है जिससे हार्ट हेल्थ अच्छा होता है. इसलिए रोजाना खाली पेट 2-3 भिगोए हुए खजूर जरूर से खाने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Peanut Butter Benefits: अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये अमेजिंग सुपरफूड, प्रोटीन और एनेर्जी का है बेस्ट कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें: Amla Juice Benefits: चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे होंगे दूर, रोजाना पिएं आंवले का जूस

यह भी पढ़ें: Aloe Vera Juice Benefits: एलोवेरा जूस पीने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, सेहत और त्वचा का रखें पूरा ख्याल

यह भी पढ़ें: Curry Leaves: स्वाद, खुशबू और सेहत- एक पत्ते में तीन फायदे, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola